फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   UP: In Etawah on a sleeper bus going from Kanpur dehat to Delhi Sudden stone pelting

यूपी: कानपुर देहात से दिल्ली जा रही स्लीपर बस पर इटावा में अचानक हुआ पथराव, सहमे यात्री

Thu, 25 Feb 2021 09:20 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 25 Feb 2021 09:20 PM IST
विज्ञापन
UP: In Etawah on a sleeper bus going from Kanpur dehat to Delhi Sudden stone pelting
बस पर अचानक हुआ पथराव - फोटो : amar ujala
कानपुर देहात से दिल्ली जा रही स्लीपर बस में बकेवर बाईपास के पास कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। बस में बैठी सवारियों में हड़कंप मच गया। बस चालक ने बकेवर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कानपुर देहात के मुंगीसापुर से बुधवार शाम स्लीपर बस सवारियां लेकर दिल्ली जा रही थी।
विज्ञापन


रात करीब दस बजे कस्बे के पश्चिमी तिराहे के पास कुछ अराजकतत्वों ने अचानक बस में पथराव कर दिया। पथराव होने से सवारियां सहम गईं और सीटों के सहारे खुद के सुरक्षित किया। राहगीरों के एकत्र होने पर हमलावर मौके से भाग निकले।
विज्ञापन


चालक राकेश कुमार ने घटना की जानकारी बस मालिक राजकुमार व पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बस चालक व कुछ सवारियों से पूछताछ की। चालक ने बताया कि कुछ लोगों ने पहले महेवा स्थित आनेपुर ओवरब्रिज के पास पथराव किया था, जिससे पहिया से उछलकर पत्थर लगना समझा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बकेवर थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यह बस हरियाणा को जाती है। वहां इन लोगों का आपसी लेनदेन का विवाद है। यहां पर इनकी कुछ लोगों से लड़ाई हुई, जिस कारण बस का शीशा टूटा है। बस चालक ने पहले अज्ञात में और अब नामजद तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed