फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   UP: brother of a former Samajwadi Party councilor was gunned to death due to electoral rivalry in Etawah

यूपी: इटावा में चुनावी रंजिश में सपा के पूर्व सभासद के भाई की गोलियों से भूनकर हत्या

Fri, 26 Feb 2021 11:24 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 26 Feb 2021 11:24 AM IST
विज्ञापन
UP: brother of a former Samajwadi Party councilor was gunned to death due to electoral rivalry in Etawah
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
इटावा सदर कोतवाली क्षेत्र के कबीरगंज मोहल्ले में गुरुवार देर रात सपा के पूर्व सभासद के भाई मोनू वर्मा को आधा दर्जन से अधिक असलाहधारी बदमाशों ने घेरकर गोलियों से भून दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। 
विज्ञापन


हत्या की वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। पूर्व सभासद विमल वर्मा ने बताया कि भाई मोनू सभासद चुनाव की तैयारी कर रहा था, जिसको लेकर कुछ राजनैतिक लोग रंजिश मान रहे थे। चुनावी रंजिश के चलते बाइक से घर आते समय देर रात आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने उसकी गोलियों से भूनकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


बताया कि हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे। एसपी सिटी प्रशांत कुमार ने बताया कि सदर कोतवाली पुलिस को कंट्रोल रूम के द्वारा हत्या की जानकारी मिली। स्थानीय व परिजनों से पूछताछ में एक व्यक्ति का नाम सामने आया है। जांच के दौरान जिनके भी नाम सामने आएंगे सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed