यूपी: अखिलेश यादव का प्रधानमंत्री मोदी पर पलटवार, कहा- काशी में तो झूठ नहीं बोलना चाहिए...
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार देर रात आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे के रास्ते अपने पैतृक गांव सैफई पहुंचे। सोमवार सुबह पत्रकारों से बातचीत के दौरान अखिलेश ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इटावा पहुंचे अखिलेश यादव ने भाजपा के विकास कार्य को लेकर हमला बोला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को काशी-विश्वनाथ कॉरिडोर का उद्घाटन किया। इसके बाद इटावा पहुंचे अखिलेश यादव ने भाजपा के विकास कार्यों पर सवाल उठाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जिन कार्यों का उद्घाटन किया है, सभी जानते है कि वह कार्य किसके थे।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा को भगवान के सामने झूठ नहीं बोलना चाहिए. हमारे सामने झूठ बोलें तो कोई बात नहीं, लेकिन काशी में तो झूठ नहीं बोलना चाहिए। इटावा में जेल समाजवादियों ने बनवाई, इसका उद्घाटन भाजपा ने किया।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को सैफई में कहा कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश और पंजाब चुनाव को ध्यान में रखकर तीनों कृषि कानून वापस लिए हैं। भाजपा के लिए किसान नहीं बल्कि वोट महत्वपूर्ण हैं। सपा अध्यक्ष ने कहा कि इस बार प्रदेश की जनता भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकेगी।
भाजपा को नहीं है किसानों से हमदर्दी
उन्होंने घोषणा की कि उनकी सरकार आने पर आंदोलन में शहीद किसानों के परिवारों को 25 लाख रुपए देगी। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार रात में अपने पैतृक गांव सैफई पहुंचे थे। सोमवार सुबह उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा को यदि किसानों से हमदर्दी होती तो यह आंदोलन इतना लंबा नहीं चलता, जिसकी वजह से 700 किसानों की मौत हो गई। भाजपा सरकार सिखों और किसानों से डर गई, इसकी वजह से कृषि कानून वापस लिए गए।
भाजपा देश को पांच ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने का दावा करती है, इस हिसाब से तो सरकार के पास पैसे की कमी नहीं है। वह चाहे तो किसानों की करोड़ों रुपए की मदद कर सकती है। सैफई में दावा करते हुए अखिलेश ने कहा कि प्रदेश में विकास के खोखले दावे नहीं किए हैं।
ऐसा आरोप लगाने वाले ये देख लें कि एक हजार करोड़ से उन्होंने देश का सबसे अच्छा पुलिस मुख्यालय बनवाया है। जिसमें अभी हाल ही में डीजीपी सम्मेलन हुआ था। सभी डीजीपी हमारे विकास कार्य की प्रशंसा करके गए हैं। इसके अलावा हमने डायल 100 पर दो हजार करोड़ रुपये खर्च किए।