{"_id":"696e7f033060e31eea0879a7","slug":"unnao-news-etawah-news-c-12-knp1055-1399172-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: कोहरे में खंती में पलटा दूध का कंटेनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: कोहरे में खंती में पलटा दूध का कंटेनर
विज्ञापन
सफीपुर (उन्नाव)। आसीवन थाना क्षेत्र में उन्नाव-संडीला मार्ग पर घने कोहरे में दूध का कंटेनर पलट गया। इससे 30 हजार लीटर दूध बह गया। वहीं हादसे में चालक भी चोटिल हो गया।
हरदोई जिले के संडीला कोतवाली क्षेत्र के कस्बा संडीला निवासी दयाराम सफीपुर स्थित पारस कंपनी से कंटेनर में दूध लादकर संडीला जा रहा था। आसीवन थानाक्षेत्र के उन्नाव-संडीला मार्ग पर कस्बा हैदराबाद स्थित मछली मंडी के सोमवार भोर करीब तीन बजे कोहरे के कारण कंटेनर बेकाबू होकर सड़क किनारे खंती में जाकर पलट गया। हादसे में चालक चोटिल हो गया। निजी चिकित्सक से उपचार के बाद चालक घर चला गया। पारस कंपनी के सुपरवाइजर विजय कुमार ने बताया कि कंटेनर में 30 हजार लीटर दूध था जो बहकर नष्ट हो गया।