{"_id":"61d09ea198e376462e7f2c5f","slug":"understand-the-specifics-of-the-law-made-sense-of-responsibility-etawah-news-knp672990866","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानून की बारीकियां समझा दायित्व बोध कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानून की बारीकियां समझा दायित्व बोध कराया
विज्ञापन
बकेवर। कस्बा लखना स्थित आरबीएस ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में एसडीएम भरथना विजय शंकर तिवारी और सीओ भरथना साधूराम ने छात्र-छात्राओं को कानून से संबंधित कई अहम जानकारियां दीं।
किसी भी आपात स्थिति में कानून से सहयोग लेने की प्रक्रिया के बारे में भी बताया। कार्यक्रम में छात्रों ने भी बेबाकी से सवाल किए। अधिकारियों ने जवाबों से उनकी जिज्ञासा शांत की।
शुक्रवार को अमर उजाला की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में एसडीएम भरथना विजय शंकर तिवारी ने कहा कि सभी मेहनत से पढ़ाई करें और महिलाओं को सम्मान दें।
विज्ञापन
साथ ही परिवार की जिम्मेदारियों को भी समझें। मिलकर काम करने की आदत डालें। बेटा और बेटी समान है। भाई अपनी बहनों के साथ ही दूसरी युवतियों से भी सम्मानजनक व्यवहार करें।
आगे बढ़ने के लिए पढ़ना और सामाजिक जानकारी होना बहुत आवश्यक है। सीओ भरथना साधूराम ने कहा कि बालक-बालिकाएं अपराध के प्रति सजगता रखें।
महिलाओं-छात्राओं के लिए पुलिस विभाग व शासन ने हेल्पलाइन नंबर, 1090, 1076, 112, जारी किए हैं। समस्या होने पर छात्राएं इन नंबरों पर कॉल करके मदद ले सकतीं हैं। दूसरे अपराध की भी जानकारी दे सकती हैं उनका नाम गोपनीय रखा जाएगा।
सीओ भरथना ने कहा कि स्मार्ट फोन आने से साइबर अपराध तेजी से बढ़े हैं। छात्र-छात्राएं स्मार्ट फोन या लैपटॉप का प्रयोग केवल पढ़ाई के लिए ही करें। अपनी निजी जानकारी हर किसी के साथ कतई साझा न करें। छात्र-छात्राएं पढ़ने में मन लगाएं साथ ही अभिभावकों का भी ख्याल रखें।
पुलिस पैसे वालों का पक्ष क्यों लेती है
पुलिस की पाठशाला में छात्र-छात्राओं ने सवाल भी किए। छात्र अंशू ने सीओ से पूछा कि पुलिस ज्यादातर पैसे वालों का ही पक्ष क्यों लेती है? इस पर सीओ ने कहा कि ऐसा सोचना गलत है।
पुलिस हमेशा ही पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने का काम करती है। गरीब और अमीर देखकर काम नहीं करती है। विद्यालय के प्रबंधक पूर्व चेयरमैन अशोक सिंह राठौर , प्रधानाचार्य आर एन तिवारी, राजबहादुर सिंह डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ आशुतोष मिश्रा, प्रणवीर सिंह, अनिल वर्मा, आकांक्षा अग्निहोत्री, शिक्षा दीक्षित, आकांक्षा कुशवाहा आदि शिक्षक मौजूद रहे।
छात्र-छात्राओं ने की कार्यक्रम की सराहना
छात्र-छात्राओं ने पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम को काफी सराहा। छात्र रुद्र प्रताप ने कहा कि कार्यक्रम से अपराध से बचाव के बारे में जानकारियां मिलीं। छात्र अंशू कुशवाहा, छात्रा साक्षी राठौर ने जानकारियों के लिहाज से कार्यक्रम को जरूरी बताया।
छात्रा पायल चौहान ने बताया कि पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में कई अहम जानकारियां मिलीं।