फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Uncontrolled truck thrashed the bike rider

बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा

Sat, 30 Jan 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Sat, 30 Jan 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled truck thrashed the bike rider
इकदिल थाना क्षेत्र स्थित हाईवे पर मानिकपुर मोड़ के पास शनिवार को बेकाबू ट्रक बाइक सवार को रौंदता हुआ निकल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक समेत भाग गया, पुलिस ने पीछा कर ट्रक पकड़ लिया, लेकिन चालक हत्थे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन



उधर, अन्य जगहों पर हुए सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लवेदी थाना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर घार निवासी मोहन सिंह (50) शनिवार को बाइक से किसी काम से इटावा आया था।
विज्ञापन



  दोपहर में लगभग एक बजे वह गांव लौट रहा था। मानिकपुर मोड़ के पास पहुंचते ही पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर जा गिरा और  ट्रक रौंदता हुआ निकल गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



आसपास के लोगों ने इकदिल थाने को सूचना दी। एसओ संजीव कुमार सिंह ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। जबकि चालक ट्रक को छोड़कर भाग निकला। इस दौरान लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई। भीड़ के कारण हाइवे पर यातायात बाधित हो गया।


इस कारण करीब आधा घंटे तक आवागमन बंद रहा। उधर, इटावा फर्रुखाबाद मार्ग पर बसरेहर थाना क्षेत्र के हरिहरपुरा के पास बाइक से आ रहे नखासा निवासी योगेश कुमार व पक्काबाग निवासी सोनी को एक ट्रक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। सोनी की गोद में बच्चा बाल बाल बच गया।



वहीं, सैफई रोड पर पीएसी बटालियन के पास कार की चपेट में आकर महिवनपुर जसवंतनगर निवासी विनोद व  महलई निवासी विनय घायल हो गए। इसके अलावा भरथना रोड पर चितभवन नहर पुल के पास बाइक की चपेट में आने से नगला छिरियारन निवासी अकबर सिंह घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed