{"_id":"69e3d5f901ce130fc308c617","slug":"uncontrolled-tractor-hits-auto-three-people-including-a-woman-injured-etawah-news-c-216-1-etw1005-141344-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: बेकाबू ट्रैक्टर ने ऑटो में मारी टक्कर, महिला समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: बेकाबू ट्रैक्टर ने ऑटो में मारी टक्कर, महिला समेत तीन घायल
विज्ञापन
बकेवर। बेकाबू ट्रैक्टर ने ऑटो में टक्कर मार दी। इसमें महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। गंभीर हालत में दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
ग्राम भवानीपुर बकेवर निवासी शिवम ने बताया कि उनके परिवार में शुक्रवार को शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए लवेदी थाना क्षेत्र के ग्राम नवादा खुर्दकला निवासी नीलम देवी व उनके बच्चे आए हुए थे। कार्यक्रम के बाद शुक्रवार की रात ऑटो से छोड़ने के लिए चौहान सिंह, शिवकुमार जा रहे थे। ऑटो जैसे ही बकेवर थाना क्षेत्र के आंबेडकर पार्क के पास पहुंचा। उसी समय बकेवर की ओर से तेजगति से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने ऑटो में टक्कर मार दी जिससे ऑटो में सवार चौहान सिंह, शिवकुमार व नीलम देवी घायल हो गए।
सभी घायलों को 50 शैय्या अस्पताल बकेवर में भर्ती कराया गया। यहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर मौजूद नहीं थे। स्टाफ नर्स ने मरहम पट्टी की तथा दूसरे डॉ. पुष्पेंद्र कुमार को फोन से बुलाया गया। गंभीर रूप से घायल चौहान सिंह और शिवकुमार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीएमएस ने बताया कि शुक्रवार रात अस्पताल की इमरजेंसी में बालरोग विशेषज्ञ की ड्यूटी लगी थी। वह क्यों नहीं आए, इस मामले उनसे जवाब मांगा जाएगा।