{"_id":"6af35b53c93c08b19d085db6","slug":"five-shops-reduced-to-ashes-in-a-fire-on-diwali-night-elderly-woman-sustains-burns-etawah-news-c-216-1-etw1015-152877-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: दीपावली की रात आग लगने से पांच दुकानें राख, बुजुर्ग महिला झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: दीपावली की रात आग लगने से पांच दुकानें राख, बुजुर्ग महिला झुलसी
Tue, 10 Nov 2026 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
फोटो 15:: श्री बिहारी जी धाम अपार्टमेंट में मेडिकल स्टोर से उठती आग की लपटें। संवाद
- फोटो : सांकेतिक
इटावा। दिवाली की रात आग लगने की चार घटनाओं में पांच दुकानें जलकर राख हो गईं, जबकि मंदिर में पूजा करने गई बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से झुलस गई। आग से दुकानों में रखा सामान जलकर राख हो गया। दमकल कर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। झुलसी महिला को जिला अस्पताल से आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय रेफर किया गया है।
रविवार रात शास्त्री चौराहे के पास श्रीबिहारी जी धाम अपार्टमेंट स्थित मेडिकल स्टोर में भीषण आग लग गई। आग से दुकान में रखा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझने से अपार्टमेंट के अन्य फ्लैट आग की चपेट में आने से बच गए। दुकान में जलता दीपक छोड़ने से आग लगने की आशंका जताई गई। वहीं, मेडिकल स्टोर संचालक गौरव जैन ने शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है। अग्निशमन अधिकारी आशीष मोहर ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है।
दूसरी घटना अशोक नगर की पुरानी पीएसी गली में रविवार रात करीब 10 बजे हुई। यहां कॉस्मेटिक और टेलर की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। धुआं उठता देखकर मोहल्ले के लोगों ने दुकान का ताला तोड़कर शटर खोला, लेकिन तब तक अंदर रखा सामान जल चुका था। दुकान संचालिका प्रीति की दो सिलाई मशीनें और कॉस्मेटिक का पूरा सामान राख हो गया।
विज्ञापन
तीसरी घटना लवेदी थाने से करीब 100 मीटर दूर हुई। सोमवार सुबह ग्राहक सेवा केंद्र और जनसेवा केंद्र में आग लग गई। दुकान संचालक कुलवंत सिंह चौहान के अनुसार, आग से चार लैपटॉप, कंप्यूटर सेट, पांच प्रिंटर, एसी, इन्वर्टर-बैटरी और एक लाख रुपये नकदी समेत लाखों रुपये का सामान जल गया।
सुबह करीब पांच बजे ग्रामीण बबलू चौहान ने दुकान से धुआं उठता देखकर संचालक को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और दमकल विभाग को जानकारी दी गई। दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। चौथी घटना लवेदी क्षेत्र के बसइयाहार गांव में हुई। यहां मंदिर में पूजा करने गईं सत्यवती (80) की साड़ी में अचानक आग लग गई।
चीख-पुकार सुनकर पहुंचे परिजन ने किसी तरह आग बुझाई। रिश्तेदार कुलदीन के अनुसार, गंभीर रूप से झुलसी सत्यवती को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई रेफर कर दिया। बुजुर्ग महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

फोटो 15:: श्री बिहारी जी धाम अपार्टमेंट में मेडिकल स्टोर से उठती आग की लपटें। संवाद- फोटो : सांकेतिक