{"_id":"69975b3abca0ddddc30c4594","slug":"uncontrolled-car-rams-into-truck-from-behind-two-women-injured-etawah-news-c-216-1-etw1005-138048-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: ट्रक मेंे पीछे से घुसी बेकाबू कार, दो महिलाएं घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: ट्रक मेंे पीछे से घुसी बेकाबू कार, दो महिलाएं घायल
विज्ञापन
फोटो 1: नेशनल हाईवे पर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार। संवाद
जसवंतनगर (इटावा)। हाईवे पर जमुना बाग गांव के पास गुरुवार सुबह आगे चल रहे ट्रक ने ब्रेक लगा दिए। इससे पीछे आ रही कार ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार सवार दो महिलाएं घायल हो गईं। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला। कार चालक मोहम्मद अब्बास ने बताया कि वह आगरा से अपने रिश्तेदार के यहां कार्यक्रम में शामिल होकर कानपुर लौट रहे थे।
दुर्घटना में शाहिदा परवीन (40) निवासी रेल बाजार कानपुर नगर व समरीन फातिमा (35) घायल हो गईं। पुलिस ने मौके पर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डॉक्टर के अनुसार दोनों घायलों की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर यातायात बहाल कराया। इस दौरान करीब आधा घंटा यातायात प्रभावित रहा।