फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Uncontrolled bike hits tree, youth's condition critical

Etawah News: पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक, युवक की हालत गंभीर

Thu, 29 Jan 2026 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled bike hits tree, youth's condition critical
जसवंतनगर। क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पहली घटना में बेकाबू बाइक पेड़ से टकरा गई, जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हुआ। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

पहली घटना में ऊसराहार निवासी ब्रजेश (25) बहन संध्या देवी को उनके ससुराल ग्राम नगला अर्जुन छोड़ने जा रहा था। जैसे ही वह गांव के समीप पहुंचा तभी उसकी बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि ब्रजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर उसके जीजा अविनाश कुमार उसे घायल अवस्था में सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां मौजूद चिकित्सक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने जांच के बाद बताया कि युवक के पैर में फ्रैक्चर और सिर में गंभीर चोट हैं। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए उसे सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं दूसरी घटना में डूंडपुरा निवासी कैलाश उर्फ छोटे (45), भतीजे मनोज कुमार के साथ बाजार से खरीदारी कर घर लौट रहे थे। वह जब जगसोरा गांव के समीप बंबा की पुलिया के पास पहुंचे तभी उनकी बाइक पुलिया से टकरा गई। टक्कर के बाद कैलाश उछलकर लगभग 19 फुट गहरे गड्ढे में जा गिरे और ऊपर से बाइक भी उनके ऊपर गिर गई। पीछे बैठे भतीजे मनोज सड़क पर गिर गया, जिससे उसे मामूली चोटें आईं। मनोज ने गंभीर रूप से घायल कैलाश को सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed