फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Uncle-nephew defeat Commission, the Shah Dikhawa

चाचा-भतीजे में कमीशन की रार, बाकी दिखावा- शाह

Fri, 28 Oct 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Fri, 28 Oct 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Uncle-nephew defeat Commission, the Shah Dikhawa
लोगों को संबोधित करते भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

इटावा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को यहां पार्टी की संकल्प महारैली में कहा कि देश के बदहाली के लिए कांग्रेस और प्रदेश की बर्बादी के लिए सपा-बसपा जिम्मेदार हैं। उन्होंने मुलायम सिंह यादव के कुनबे में चल रही रार पर तंज कसा। अखिलेश और शिवपाल का नाम लिए बिना कहा कि चाचा-भतीजे में सिर्फ कमीशन के बंटवारे की तकरार है, बाकी सब दिखावा है। युवाओं से वादा किया कि भाजपा की सरकार बनते ही उन्हेें अपने शहर में ही रोजगार मिलेगा। अपना घर परिवार छोड़ बाहर नहीं जाना पडे़गा। इटावा, मैनपुरी और आसपास के जिलों में आलू किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए चिप्स फैक्ट्री खुलवाई जाएगी।

विज्ञापन


शाह ने नुमाइश मैदान में आयोजित महारैली में साफ कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी खत्म करना न भतीजे के वश की बात है, न बुआ (मायावती) के। यह काम भाजपा की सरकार कर सकती है। 2017 के चुनाव में दो तिहाई बहुुमत से बनने जा रही भाजपा सरकार गुंडाराज और भ्रष्टाचार का खात्मा करेगी। कहा कि इन दिनों कानून व्यवस्था का नया शब्द ईजाद हुआ है-ला एंड आर्डर, इसका अर्थ अब पैसे ला और ले जा आर्डर हो गया है। सपा सरकार यही कर रही है। यहां पैसों के आधार पर आदेश हो रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार की विफलता से किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। केंद्र सरकार ने प्रदेश को पांच साल में पांच लाख करोड़ रुपये दिए। इस पैसे से गांव, गरीब, किसान का विकास नहीं हुआ, युवाओं को रोजगार नहीं मिला। इस पैसे को चाचा-भतीजे खाएंगे, बचा तो आजम खां ले जाएंगे। जिस दिन प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बन जाएगी, पाई-पाई का हिसाब लेकर जनता को दिया जाएगा। शाह ने राहुल गांधी की किसान संदेश यात्रा पर कहा कि राहुल बाबा प्रदेश की सैर करने निकले हैं। उन्हें जमीनी हकीकत का ज्ञान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि प्रदेश में जब भी कानून व्यवस्था की बात चलती है तो भाजपा की 1989 में कल्याण सिंह की सरकार का उदाहरण दिया जाता है। इस बार भी आप बहुमत दिलाइए, हम वचन देते हैं कि कल्याण सिंह जैसी सरकार ही बनवाएंगे। महारैली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश मंत्री संतोष सिंह, रैली संयोजक पूर्व सांसद ब्रजेश पाठक, सुब्रत पाठक, सरिता भदौरिया, अशोक दुबे, भाजपा जिला अध्यक्ष शिवमहेश दुबे सहित तमाम नेताओं ने भी अपनी बात कही।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed