फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Uncle and nephew on a bike injured after being hit by a car

Etawah News: कार की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजा घायल

Sat, 22 Aug 2026 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Uncle and nephew on a bike injured after being hit by a car
जसवंतनगर। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर मॉडल तहसील के सामने शुक्रवार को तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। फिरोजाबाद के सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव आमौर निवासी कुलदीप (25) अपने भतीजे दीपक कुमार (24) के साथ बाइक से इकदिल अपने मामा के घर से लौट रहे थे। शुक्रवार की शाम 6 बजे मॉडल तहसील के सामने पहुंचते ही पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों के पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉ. वीरेंद्र सिंह ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर उन्हें आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय रेफर कर दिया। पुलिस ने फरार वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed