फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Unchahar was late by four and a half hours and Netaji Express was late by two and a quarter hours

Etawah News: ऊंचाहार साढ़े चार और नेताजी एक्सप्रेस रही सवा दो घंटे लेट

Thu, 08 Jan 2026 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Unchahar was late by four and a half hours and Netaji Express was late by two and a quarter hours
इटावा। लंबी दूरी की कई ट्रेनों के निरस्त होने से अन्य ट्रेनों पर दवाब बढ़ गया। यात्रियों को आरक्षित टिकट न मिल पाने पर जनरल टिकट लेकर यात्रा करने को मजबूर होना पड़ा। वहीं, वंदे भारत समेत 15 से अधिक ट्रेनों के कई घंटे लेट होने पर यात्रियों को कड़ाके की ठंड में प्लेटफार्म पर घंटों इंतजार करना पड़ा। ऊंचाहार साढ़े चार और नेताजी एक्सप्रेस सवा दो घंटे देर से आई।
विज्ञापन

गुरुवार को अप-डाउन में 15 से अधिक ट्रेनें लेट रहीं। इसमें अप लाइन पर प्रयागराज-लालगढ़ एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, अवध एक्सप्रेस तीन घंटा 44 मिनट, मरुधर एक्सप्रेस दो घंटा 43 मिनट देर से आई। इसी तरह इटावा, टूंडला आगरा एक घंटा, मगध एक्सप्रेस दो घंटा 26 मिनट, गोविंदपुरी-अलीगढ़ एक्सप्रेस एक घंटा 18 मिनट व ग्वालियर-इटावा पैसेंजर एक घंटा 30 मिनट लेट रही।
विज्ञापन

गोमती एक्सप्रेस चार घंटा 20 मिनट, कानपुर-इटावा पैसेंजर एक घंटा 23 मिनट, इटावा-टूंडला पैसेंजर एक घंटा 30 मिनट लेट रहीं। इसी तरह डाउन लाइन पर ऊंचाहर एक्सप्रेस साढ़े चार घंटा, शिकोहाबाद पैसेंजर एक घंटा 10 मिनट, वंदे भारत एक्सप्रेस एक घंटा दो मिनट, बीकानेर-हावड़ा एक घंटा 7 मिनट, नेताजी एक्सप्रेस दो घंटा 16 मिनट आदि ट्रेनें लेट आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि गुरुवार को हावड़ा-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर चार ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं। इसकी वजह से दैनिक यात्रियों समेत लंबी दूरी तय करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने दूसरी ट्रेन से गंतव्य के लिए रवाना हुए। कुछ यात्रियों ने लंबी दूरी की ट्रेनों में आरक्षित टिकट न मिल पाने से उन्होंने निजी वाहन समेत अन्य संसाधनों से रवाना हुए।




जीआरपी थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह की अगुवाई में इटावा जंक्शन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें रेलवे स्टेशन के प्रतीक्षालय में बैठे संदिग्ध यात्रियों के बैग खंगाले गए। साथ ही उनके आधार कार्ड चेक किए गए। पूछताछ के बाद उनके ट्रेन से जाने के बारे में जानकारी जुटाई गई। बिना वजह प्लेटफार्म पर घूम रहे लोगों को चेतावनी देकर छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed