{"_id":"6984ddbdec4ead1c200521ae","slug":"unchahar-express-made-passengers-wait-for-eight-hours-etawah-news-c-216-1-etw1005-137347-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: ऊंचाहार एक्सप्रेस ने यात्रियों को आठ घंटे करवाया इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: ऊंचाहार एक्सप्रेस ने यात्रियों को आठ घंटे करवाया इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। कोहरे की वजह से अप-डाउन में लंबी दूरी की कई ट्रेनें लेट रहीं। इसमें सबसे अधिक ऊंचाहार एक्सप्रेस आठ घंटे देरी से इटावा जंक्शन पर आई। वहीं, अन्य लंबी दूरी की ट्रेनें भी दो से तीन घंटे लेट रहीं। इसकी वजह से दैनिक समेत लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों को परेशानी हुई।
बृहस्पतिवार को कोहरे की वजह से हावड़ा-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर 15 से अधिक ट्रेनें घंटों देरी से इटावा जंक्शन पर आई। इसमें देहरापूद-सूबेदारगंज एक्सप्रेस एक घंटा नौ मिनट, संगम एक्सप्रेस दो घंटा 54 मिनट देरी से इटावा जंक्शन पर आई। इसी तरह मगध एक्सप्रेस एक घंटा 30 मिनट, कोटा-पटना एक्सप्रेस एक घंटा 15 मिनट, फरक्का एक्सप्रेस दो घंटा 43 मिनट, कैफियत एक्सप्रेस चार घंटा 11 मिनट, प्रयागराज-लालगढ़ एक्सप्रेस एक घंटा 39 मिनट, अवध एक्सप्रेस दो घंटा छह मिनट, गोमती एक्सप्रेस तीन घंटा देरी से इटावा जंक्शन पर आई। इसी तरह डाउन लाइन पर ऊंचाहार एक्सप्रेस दो घंटा, पटना-कोटा एक्सप्रेस एक घंटा देरी से स्टेशन पर आईं। ठंड की वजह से महिलाएं, पुरुष व बच्चों को परेशान होना पड़ा। उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि कोहरे की वजह से लंबी दूरी की ट्रेनें लेट हो रही है। सामान्य मौसम होने पर ट्रेनें निर्धारित समय पर आने लगेंगी।