फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Udi-Ckrnagr-Breh route will be 94 million

94 करोड़ से बनेगा उदी-चकरनगर-भरेह मार्ग

Fri, 12 Aug 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Fri, 12 Aug 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Udi-Ckrnagr-Breh route will be 94 million
उदी-चकरनगर-भरेह मार्ग के चौड़ीकरण का काम शुरू। - फोटो : अमर उजाला

चकरनगर। बीस वर्षों से उपेक्षा के  शिकार उदी-चकरनगर-भरेह मार्ग के आखिरकार अच्छे दिन आ ही गए।  भारत सरकार ने इसके चौड़ीकरण के लिए लगभग 94 करोड रुपया मंजूर किया है। इसके लिए पहली किश्त के रूप में 15 करोड़ रुपया जारी कर दिया है। 42 किमी लंबा यह मार्ग दो साल में बनकर तैयार हो जाएगा। इस मार्ग के चौड़ीकरण से पारपट्टी क्षेत्र मध्य प्रदेश एवं बुंदेलखंड से जुड़ने के साथ एनएच 99 से भी जुड़ जाएगा।

विज्ञापन


   पारपट्टी क्षेत्र की सबसे महत्वपूर्ण 42 किमी लंबा उदी,चकरनगर, भरेह सड़क 20 वर्षों से जर्जर था। कभी दस्यु प्रभावित रहे इसे क्षेत्र का विकास इस सड़क के कारण नहीं हो पा रहा था। सड़क खराब होने से आवागमन भी बहुत कम होता था। भारत सरकार के सड़क  परिवहन मंत्रालय ने इस सड़क के चौड़ीकरण को बड़ी धनराशि देकर इस क्षेत्र में अच्छे दिन का संकेत दे दिया है।
विज्ञापन


अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग इटावा ने बताया कि केंद्रीय मार्ग निधि से उदी ,चकरनगर, भरेह मार्ग के लिए लगभग 94 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं।  जिसमें से 15 करोड़ रुपये मिल चुके हैं। पूरे मार्ग की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। मार्ग पर कार्य शुरू हो चुका है। बताया कि यह मार्ग अब 3.30 की बजाय सात मीटर बनाया जाएगा। बताया कि पूरी सड़क का निर्माण दो वर्ष में पूरा कर लिया जाएगा। इस मार्ग के चौड़ीकरण से पूरा पारपट्टी क्षेत्र सड़क परिवहन के मामले में प्रदेश के आगरा, औरैया, जालौन के  साथ ही  मध्य प्रदेश से भी जुड़ जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed