{"_id":"57acc9b54f1c1b2c45ee5321","slug":"udi-ckrnagr-breh-route-will-be-94-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"94 करोड़ से बनेगा उदी-चकरनगर-भरेह मार्ग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
94 करोड़ से बनेगा उदी-चकरनगर-भरेह मार्ग
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Fri, 12 Aug 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
उदी-चकरनगर-भरेह मार्ग के चौड़ीकरण का काम शुरू।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकरनगर। बीस वर्षों से उपेक्षा के शिकार उदी-चकरनगर-भरेह मार्ग के आखिरकार अच्छे दिन आ ही गए। भारत सरकार ने इसके चौड़ीकरण के लिए लगभग 94 करोड रुपया मंजूर किया है। इसके लिए पहली किश्त के रूप में 15 करोड़ रुपया जारी कर दिया है। 42 किमी लंबा यह मार्ग दो साल में बनकर तैयार हो जाएगा। इस मार्ग के चौड़ीकरण से पारपट्टी क्षेत्र मध्य प्रदेश एवं बुंदेलखंड से जुड़ने के साथ एनएच 99 से भी जुड़ जाएगा।
विज्ञापन
पारपट्टी क्षेत्र की सबसे महत्वपूर्ण 42 किमी लंबा उदी,चकरनगर, भरेह सड़क 20 वर्षों से जर्जर था। कभी दस्यु प्रभावित रहे इसे क्षेत्र का विकास इस सड़क के कारण नहीं हो पा रहा था। सड़क खराब होने से आवागमन भी बहुत कम होता था। भारत सरकार के सड़क परिवहन मंत्रालय ने इस सड़क के चौड़ीकरण को बड़ी धनराशि देकर इस क्षेत्र में अच्छे दिन का संकेत दे दिया है।
विज्ञापन
अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग इटावा ने बताया कि केंद्रीय मार्ग निधि से उदी ,चकरनगर, भरेह मार्ग के लिए लगभग 94 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं। जिसमें से 15 करोड़ रुपये मिल चुके हैं। पूरे मार्ग की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। मार्ग पर कार्य शुरू हो चुका है। बताया कि यह मार्ग अब 3.30 की बजाय सात मीटर बनाया जाएगा। बताया कि पूरी सड़क का निर्माण दो वर्ष में पूरा कर लिया जाएगा। इस मार्ग के चौड़ीकरण से पूरा पारपट्टी क्षेत्र सड़क परिवहन के मामले में प्रदेश के आगरा, औरैया, जालौन के साथ ही मध्य प्रदेश से भी जुड़ जाएगा।
विज्ञापन