फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Two youths riding a bike injured in car collision, one fell from a bridge

Etawah News: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल, एक पुल से गिरा

Sat, 09 Dec 2023 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Two youths riding a bike injured in car collision, one fell from a bridge
इटावा। तेज रफ्तार कार ने गुरुतेग बहादुर पुल पर बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक बाइक सवार युवक 25 फीट नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने एक युवक को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। कार को कब्जे में लेकर चालक को पुलिस ने पकड़कर थाने भेज दिया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे कोतवाली क्षेत्र के कुंज फाटक ढोकरन टोला निवासी पुष्कर (18) पुत्र राजकुमार बाइक से अपने रिश्तेदार रितिक पुत्र रामवीर सिंह निवासी भडपुरा थाना फ्रेंड्स कॉलोनी के साथ भरथना चौराहा स्थित कॉलेज में स्नातक की परीक्षा देने जा रहा था। जैसे ही दोनों गुरुतेग बहादुर पुल पर पहुंचे तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार पुष्कर बाइक से उछलकर पुल के नीचे केबल से लिपटकर नीचे खड़े कंटेनर की छत से टकराता हुआ करीब 25 फीट नीचे अशोक नगर की सड़क पर जा गिरा। पुल की रेलिंग में घिसटकर बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और रितिक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों में खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां रितिक की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे सैफई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। परिजन बेहतर इलाज के लिए उसे आगरा के निजी अस्पताल ले गए। वहीं पुल से नीचे गिरे पुष्कर की हालत में सुधार होने पर डॉक्टर ने उसे भर्ती कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed