{"_id":"5eb97cdd8ebc3e902626fa1e","slug":"two-youths-died-in-road-accidents-etawha-news-knp5596255153","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो युवकों की मौत
विज्ञापन
भरथना व जसवंतनगर क्षेत्रों में रविवार को हुए सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि चार सड़क दुर्घटनाओं में पांच अन्य लोग घायल हुए हैं। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
भरथना कस्बा के आदर्श नगर मोहल्ला निवासी बबलू (35) रविवार शाम बाइक से अपनी पत्नी सपना को लेने लखना कस्बा के कालिका मुहाल जा रहा था।
भरथना-बकेवर रोड पर मोढ़ी गांव के पास उसकी बाइक से गाय टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
भरथना सीएचसी से उसे जिला अस्पताल भेजा गया। जहां रविवार देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
एक अन्य सड़क हादसा जसवंतनगर थाना क्षेत्र के जौनई चौकी के पास पेट्रोल पंप के सामने रविवार रात करीब नौ बजे हुआ।
मैनपुरी जिले के करहल थाना क्षेत्र के निवासी अनिल कुमार बाइक में पेट्रोल भराकर हाईवे पार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। ि
जससे उनकी मौके पर मौत हो गई। थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
इसके अलावा फ्रेंड्सकालोनी थाना क्षेत्र के पक्काबाग मोहल्ला निवासी राजेश कुमार को पैदल जाते वक्त बाइक सवार ने टक्कर मार दी। वह घायल हो गए।
आवास विकास कालोनी निवासी अनुराग सिंह को राह चलते कार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। भरथना के खितौरा गांव निवासी अजय कुमार व उसकी पत्नी अंजना जवाहर रोड के पास बाइक फिसलने से गिरकर घायल हो गए।
वहीं बिठौली थाना क्षेत्र के पिपरौली गढ़िया निवासी राकेश कुमार की बाइक को नीमरी गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वह घायल हो गया। पांचों घायल जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं।