फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Two years' imprisonment for robbery by beating

Etawah News: मारपीट कर लूट में दो साल की सजा

Wed, 01 Apr 2026 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Wed, 01 Apr 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Two years' imprisonment for robbery by beating

विज्ञापन
इटावा। विशेष न्यायाधीश दस्यु प्रभावित क्षेत्र अधिनियम कोर्ट अशोक कुमार दुबे ने मारपीट व लूट के मामले की सुनवाई करते हुए संजय उर्फ संजू को दो साल की सजा सुनाई। इसके अलावा कोर्ट ने उस पर दो हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। जुर्माना अदा न करने पर उसे 15 दिन का अतिरिक्त सजा काटनी होगी।
बकेवर क्षेत्र के गांव रमौपुर निवासी अंगद सिंह ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें आरोप लगाया कि वह जुलाई 2012 को बैंक से 20 हजार रुपये निकालकर साइकिल से गांव के लिए चले थे। वह जब गांव नगला बल्जू के पास पहुंचे तभी बाइक पर सवार तीन लुटेरों ने उन्हें साइकिल गिरा दिया और मारपीट कर उसके पास से 20 हजार रुपये व पासबुक लूट ले गए।
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। छानबीन के बाद संजय उर्फ संजू निवासी श्रीकापुरवा थाना मंगलपुर, कानपुर देहात का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लूट माल बरामद किया। बाद में पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। पुलिस ने उसके खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। बुधवार को मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश दस्यु प्रभावित क्षेत्र अधिनियम की कोर्ट में हुई। कोर्ट ने साक्ष्यों व गवाहों के आधार पर संजय को सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed