फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Two-year-old toddler ingests pesticide while playing; hospitalized.

Etawah News: खेलते-खेलते दो साल के मासूम ने खाया कीटनाशक, अस्पताल में भर्ती

Wed, 07 Oct 2026 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Two-year-old toddler ingests pesticide while playing; hospitalized.
इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के अड्डा पाय निवासी एक दो साल के बच्चे ने मंगलवार को खेलते-खेलते घर में रखा कीटनाशक खा लिया। बच्चे को कीटनाशक खाते देख मां के होश उड़ गए। आनन-फानन में उसने पति को फोन कर घटना की जानकारी दी। काम पर गया पिता घर पहुंचा और बच्चे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। डॉक्टरों ने बच्चे को भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया।
विज्ञापन

अड्डा पाय निवासी अमरदीप एक फैक्टरी में काम करता है। अमरदीप ने बताया कि मंगलवार को वह रोज की तरह काम पर गया था। दोपहर के समय उसकी पत्नी वर्षा किचन में खाना बना रही थी। इसी दौरान उनका बेटा समयक (02) घर में खेल रहा था। खेलते-खेलते समयक की नजर घर में रखी कीटनाशक पर पड़ गई। उसने पैकेट उठाकर उसमें रखा कीटनाशक खा लिया। कुछ देर बाद वर्षा की नजर बच्चे पर पड़ी तो उसने उसे कीटनाशक खाते देख लिया।
विज्ञापन

यह देखकर वह घबरा गई। उसने तत्काल पति को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही अमरदीप काम छोड़कर घर पहुंचा और बेटे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। जिला अस्पताल में डॉक्टर ओमकांत ने बच्चे की जांच कर तत्काल उपचार शुरू किया। डॉक्टर ने बताया कि बच्चे को निगरानी के लिए भर्ती किया गया है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed