फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Two wives create ruckus and vandalism after receiving information about the third marriage.

Etawah News: तीसरी शादी की सूचना पर पहुंची दो पत्नियों का हंगामा, तोड़फोड़

Fri, 26 Jun 2026 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Two wives create ruckus and vandalism after receiving information about the third marriage.
फोटो 20::::क्लीनिक में तोड़फोड़ के बाद बिखरा कांच। संवाद - फोटो : 1
इकदिल। तीसरी शादी की तैयारी करने का आरोप लगाकर गुरुवार शाम झोलाछाप के बेटे की दो पत्नियों समेत पांच लोगों ने नई बस्ती स्थित क्लीनिक पर जमकर हंगामा किया। आरोप है कि उन्होंने क्लीनिक और मकान में तोड़फोड़ तथा आगजनी की। दोनों पत्नियों ने झोलाछाप व उसके बेटे पर धोखाधड़ी, दहेज उत्पीड़न, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है।
विज्ञापन

नई बस्ती निवासी फिरोज खां ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि उनके बेटे अरशद की पहली पत्नी रोजिश मंसूरी अपने पिता सरफुद्दीन और मां सायरा बेगम के साथ पहुंची थी। उनके साथ अरशद की दूसरी पत्नी सना उर्फ सपना और उसकी भाभी सबीना भी थी। आरोप है कि इन सभी ने गाली-गलौज की और क्लीनिक के शीशे तोड़ दिए। बाहर खड़ी बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इसके बाद वे उनके घर गए और गद्दों तथा अलमारी में आग लगा दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। दोनों महिलाओं का आरोप है कि अरशद तीसरी शादी की तैयारी कर रहा था। इसी सूचना पर वे उसके क्लीनिक पहुंची थीं। वहां अरशद और उसके पिता से बातचीत का प्रयास किया, लेकिन विवाद बढ़ गया। प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि फिरोज खां की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों के आरोपों की पड़ताल जारी है।
विज्ञापन

पहली पत्नी के आरोप
झोलाछाप फिरोज खां के बेटे अरशद पर उसकी पहली पत्नी रोजिश ने गंभीर आरोप लगाए हैं। रोजिश ने बताया कि उसकी शादी 2 मार्च 2022 को अरशद से हुई थी। शादी के समय अरशद और उसके परिवार ने खुद को डॉक्टर परिवार बताया था। बाद में पता चला कि यह शादी धोखे से कराई गई थी। रोजिश का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही दहेज की मांग शुरू हो गई। दहेज न देने पर उसे पीटा जाता था और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। रोजिश के अनुसार, दो वर्षों से दहेज उत्पीड़न का मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी पत्नी का खुलासा
औरैया के दिबियापुर थाना क्षेत्र की इंद्रानगर निवासी सना उर्फ सपना ने भी अरशद पर आरोप लगाए हैं। सना ने बताया कि अरशद ने 21 जून 2025 को उससे निकाह किया था। निकाह से पहले अरशद ने उसे बताया था कि पहली पत्नी रोजिश की सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है। इस जानकारी पर सना ने अरशद से शादी कर ली थी। शादी के बाद पति और ससुराल पक्ष ने उससे आठ लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग की। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। उसे बाद में पता चला कि अरशद की पहली पत्नी जीवित है, जिस पर नाराजगी जताने पर अरशद ने उसे कई दिनों तक बंधक बनाकर रखा।

पहले हुई जांच में क्लीनिक नहीं होने का किया था दावा
इस विवाद के बीच स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठे हैं। रोजिश के पिता सरफुद्दीन ने 3 फरवरी को आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि फिरोज खां बिना वैध योग्यता के क्लीनिक चला रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. सतेंद्र ने 20 फरवरी को क्लीनिक का निरीक्षण किया। निरीक्षण रिपोर्ट में क्लीनिक चार महीने पहले बंद होने और कोई चिकित्सा गतिविधि न होने की बात कही गई। सरफुद्दीन का आरोप है कि यह जांच रिपोर्ट अधिकारियों की मिलीभगत से गलत तैयार की गई थी। फिरोज खां ने पुलिस को दी तहरीर में घटना के समय क्लीनिक पर मौजूद होने की बात कही। सरफुद्दीन ने निष्पक्ष जांच और फर्जी रिपोर्ट तैयार करने वाले अधिकारियों की भूमिका की जांच की मांग की है।

वर्जन
फरवरी में जांच की गई थी। तब क्लीनिक बंद मिला था। आगे बयान लेने पर पता चला था कि क्लीनिक किसी अन्य के नाम पर पंजीकृत था। उस समय मिली स्थितियों के अनुसार रिपोर्ट दे दी गई थी। यदि अब फिर क्लीनिक होने की बात सामने आई है तो जांच कराकार प्रपत्रों को जांच की जाएगी। - डॉ. सतेंद्र, नोडल अधिकारी, सीएमओ कार्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed