फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Two sentenced to four years in fraud

Etawah News: धोखाधड़ी में दो को चार चार साल की सजा

Thu, 31 Aug 2023 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 31 Aug 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Two sentenced to four years in fraud
धोखाधड़ी में दो को चार-चार साल कैद
विज्ञापन

- कोर्ट ने दोनों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया


संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नीरज कुशवाहा ने चार पुराने एक धोखाधड़ी के मामले की सुनवाई करते हुए दो लोगों को दोषी पाया। दोषी पाए जाने पर कोर्ट ने उन्हें चार चार साल की सजा सुनाई व 10-10 हजार के अर्थदंड से दंडित किया। जुर्माना अदा न करने पर उन्हें छह माह का अतिरिक्त कारावास काटना पडे़गा।
अभियोजन अधिकारी उदय श्याम तिवारी व सहायक अभियोजन अधिकारी आशुतोष सिहं ने बताया कि मनीष कुमार सक्सेना निवासी नखासा व आदेश कुमार निवासी पक्का बाग ने मिलकर कई कंपनियां खोली थीं। इसमें लोगों से साढे पांच साल में रुपये दोगुना करने की बात कही गई थी। काफी लोगों ने एजेंटों के माध्यम से काफी रुपये जमा कराया गया, लेकिन बाद में रुपये लौटाया नहीं गया।
विज्ञापन

पीड़ित रघुराज सिंह ने धोखाधड़ी का आरोप लगाकर कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस के रिपोर्ट दर्ज न करने पर रघुराज ने कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर 18 फरवरी 2019 को मामला दर्ज किया गया। छानबीन में पुलिस ने बाद में दोनों के खिलाफ आरोप पत्र कोर्ट में पेश कर दिए। सुनवाई मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में हुई। साक्ष्यों व गवाहों के आधार पर कोर्ट ने मनीष सक्सेना व आदेश कुमार को दोषी पाते हुए चार चार साल की सजा सुनाई व जुर्माना भी लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed