फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Two private buses and one truck seized, invoiced for 12 buses

Etawah News: दो निजी बस और एक ट्रक सीज, 12 बसों का किया चालान

Mon, 14 Aug 2023 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 14 Aug 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Two private buses and one truck seized, invoiced for 12 buses
इटावा। परिवहन विभाग ने रोडवेज विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर रविवार सुबह चेकिंग अभियान चलाया। दो निजी बसों के पास परमिट न होने और एक ट्रक को ओवरलोडिंग में सीज किया गया। वहीं करीब 12 बसों का चालान करके 2.15 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन


रविवार तड़के करीब तीन बजे एआरटीओ बृजेश यादव, एआरएम रोडवेज देवेंद्र मोहन सक्सेना की ओर से संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। शहर से लेकर बकेवर तक नेशनल हाईवे पर ट्रैवर्ल्स की निजी बसें रोककर चेक कीं। कई बसों के संचालक परमिट नहीं दिखा सके। वहीं कई बसों में नंबर प्लेट और फिटनेस की खामी मिली। इस पर दो बसों को सीज कर दिया गया। वहीं 12 बसों का चालान किया है।
विज्ञापन

सीज बसों को रोडवेज बस स्टैंड परिसर में खड़ा करा दिया है। वहीं चेकिंग के दौरान ओवरलोड ट्रक दिखने पर एआरटीओ ने उसे रुकवा लिया। प्रपत्र पूरे न दिखा पाने पर उसे भी सीज कर दिया गया। चेकिंग के दौरान नेशनल हाईवे पर वाहनों में खलबली मची रही। कानपुर से दिल्ली जाने वाली कई बसें बकेवर से पहले ढाबों और दिल्ली से कानपुर जाने वाली कई बसें इटावा से पहले ढाबों पर घंटों खड़ी रहीं। एआरटीओ ने बताया कि चेकिंग अभियान लगातार चलाया जा रहा है। यातायात नियमों के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed