फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   two people died of fever

बुखार से दो लोगों की मौत

Tue, 26 Oct 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
two people died of fever
इटावा/जसवंतनगर। जिले में बुखार व डेंगू का प्रकोप थमा नहीं है। जसवंत नगर क्षेत्र में एक महिला समेत दो लोगों की बुखार से मौत हो गई। परिजनों ने डेंगू से मौत होने की बात कही है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ने जिले में अब तक हुई मौतों में एक भी मौत के डेंगू से होने की पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन

इधर, निजी और सरकारी अस्पतालों में आने वाले बुखार व डेंगू लक्षण के मरीजों की संख्या में भी कमी नहीं आई है। जसवंतनगर क्षेत्र में वायरल बुखार से मरने का क्रम जारी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के लधुपुरा गांव निवासी नरोत्तम सिंह की पत्नी किरण देवी (50) को दो दिन पहले तेज बुखार आया। उनकी प्लेटलेट्स काफी कम हो गई। इससे किरण की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उनका निजी चिकित्सकों के उपचार कराया, पर कोई फायदा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को किरण देवी की मौत हो गई। इसी तरह जगसोरा गांव निवासी सुशील कुमार (38) को पांच दिनों से बुखार आ रहा था। परिजनों ने स्थानीय और इटावा के निजी डॉक्टरों ने सुशील का उपचार कराया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ।
सोमवार को सुशील को आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां मंगलवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उधर, जिला अस्पताल की ओपीडी में मंगलवार को 1142 मरीजों को डॉक्टरों ने देखा।
इनमें करीब पांच मरीज बुखार के शामिल रहे। पैथोलॉजी में 167 मरीजों की किट से डेंगू की जांच की गई। 60 मरीजों का ब्लड सैंपल डेंगू की जांच के लिए सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी भेजे गए हैं।
जिले में बुखार के 898 मरीज सामने आए हैं। किट से 214 मरीजों की डेंगू की जांच की गई। 106 मरीज डेंगू पॉजिटिव निकले हैं। 79 मरीजों की ब्लड सैंपल एलाइजा जांच के लिए सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी भेजा गया है।
सैफई में डेंगू के 22 नए मरीज भर्ती
सैफई। मेडिकल यूनिवर्सिटी की ओपीडी में मंगलवार को बुखार के 87 मरीज देखे गए, जबकि डेंगू के 22 नए मरीज को भर्ती किए गए। चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर डॉ. आदेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को अस्पताल से डेंगू के 22 मरीजों की छुट्टी की गई।

वर्तमान में 60 डेंगू के मरीज भर्ती हैं। मंगलवार को इटावा के डेंगू के 12 नए मरीज भर्ती हुए, जबकि 12 डेंगू मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे गई। वर्तमान में इटावा के 37 डेंगू मरीज भर्ती हैं। इसके अलावा औरैया, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा समेत आसपास के कई जिलों के मरीज यहां भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed