{"_id":"650604fffa3869ac120b4257","slug":"two-people-became-victims-of-jahar-khurani-one-was-robbed-etawha-news-c-216-1-etw1001-2966-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: दो लोग हुए जहर खुरानी के शिकार, एक को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: दो लोग हुए जहर खुरानी के शिकार, एक को लूटा
Sun, 17 Sep 2023 01:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sun, 17 Sep 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
इटावा। जिले के अलग-अलग स्थानों पर दो लोग जहरखुरानी का शिकार हो गए। दोनो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहली घटना इकदिल थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे के पास छोटी फूफई पर एक युवक बेहोशी की हालत में मिला। जिससे स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। होश आने पर उसने अपना नाम रामजी 20 पुत्र श्री नारायण निवासी नदिया की मडै़या थाना नगला खंगार जनपद फिरोजाबाद बताया। उसने बताया कि वह ट्रक में सवार होकर हरियाणा के गुरुग्राम से अपने घर जा रहा था। तभी टूंडला के पास ट्रक में सवार हुए दो युवकों ने उसे पेय पदार्थ में मिलाकर कुछ नशीला पदार्थ पिला दिया जिससे वह बेहोश हो गया जहर खुरान उसके पास से एक मोबाइल और जेब में रखे हुए आठ हजार रुपये भी निकाल कर ले गए। सूचना मिलने पर इकदिल थाना क्षेत्र निवासी रामजी के जी जीजा आर्यन जिला अस्पताल पहुंच गए। इसके अलावा एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में रोडवेज बस स्टैंड के पास मिला उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शाम तक उसे होश नहीं आया।(संवाद)
विज्ञापन