फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Two or three seats in Congress dealt RAJVEER

दो-तीन सीट में ही निपटेगी कांग्रेस-राजवीर

Thu, 16 Feb 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Thu, 16 Feb 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
Two or three seats in Congress dealt RAJVEER
हविलिया तिराहे पर जनसभा क ो सम्बोधित करते भाजपा नेता राजीवीर सिंह राजू - फोटो : अमर उजाला
 यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह के बेटे व भाजपा सांसद राजवीर सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इससे सपा का भला होने वाला नहीं है। समाजवादी पार्टी ने भाजपा की आंधी से बचने के लिए कांग्रेस का हाथ थामा है, मगर इससे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं। कांग्रेस प्रदेश में दो से तीन सीटों तक ही सिमट जाएगी। जनता पर नोटबंदी का कोई असर नहीं हुआ है बल्कि कालेधन वाले इससे बौखलाए हैं।
विज्ञापन


मानिकपुर मोहन के हविलिया तिराहा पर भाजपा की चुनावी सभा को संबोधित करते हुए एटा के सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू ने कहा कि लूट इटावा से ही शुरू हुई। पहले प्रदेश को सपा ने लूटा तो उसके बाद बसपा भी पीछे नहीं रही। समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने की बात तो कर रही है, लेकिन अंदर ही अंदर डरी है।
विज्ञापन


यही कारण है कि कांग्रेस का सहारा लेकर भाजपा की आंधी से बचने के प्रयास किया जा रहा है। यूपी में भी भाजपा 300 सीटों का आंकड़ा पार करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी की प्रधानमंत्री बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ सीधे जनता को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा जनपद में पार्टी के तीनों प्रत्याशी जीतकर विधानसभा जाएंगे। जनसभा को भाजपा सदर प्रत्याशी सरिता भदौरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव महेश दुबे, गोपाल मोहन शर्मा, अशोक दुबे, भरथना प्रत्याशी सावित्री कठेरिया, रूकुम सिंह, विकास भदौरिया, शिव किशोर धनगर, रामकुमार चौधरी आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed