{"_id":"5eee52ed8ebc3e430c40a994","slug":"two-more-deaths-from-corona-six-infected-also-found-etawha-news-knp566609220","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से दो और की मौत, छह संक्रमित भी मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से दो और की मौत, छह संक्रमित भी मिले
विज्ञापन
इटावा। शनिवार को सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय में उपचार के दौरान कोरोना संक्रमित दो रोगियों की मौत हो गई। इनमें एक महिला शामिल हैं। इसके अलावा और छह कोरोना संक्रमित मिले। इनमें दो शहरी क्षेत्र के बाकी ग्रामीण इलाकों के हैं। आंकड़ों के मुताबिक, जिले में कोरोना से अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा अब तक 167 कोरोना संक्रमितों में 90 स्वस्थ हो चुके हैं।
शहर के गाड़ीपुरा निवासी कोरोना संक्रमित 62 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। शनिवार की दोपहर डिप्टी सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह की देखरेख में पीपीई किट पहनकर पालिका कर्मियों ने शव को बाइस ख्वाजा कब्रिस्तान में दफनाया। अपर चिकित्सा अधीक्षक कोबिड अस्पताल डॉ. एस पी सिंह के पत्र के हवाले से सीडीओ राजा गणपति आर ने वृद्ध की मौत कोरोना से होने की पुष्टि की। इसे 17 जून को सैफई के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को इसने दम तोड़ा। वहीं कटरा साहब खां निवासी 56 वर्षीय महिला को 19 जून को सैफई भर्ती कराया गया। महिला की उसी दिन मौत हो गई। महिला का कोरोना टेस्ट कराया गया। मौत के बाद कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
सीडीओ ने बताया कि शनिवार को छह कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति मिले हैं। इनमें 33 वर्षीय महिला राजा के बाग की, 32 वर्षीय महिला महानेपुर चित भवन, 73 वर्षीय महिला जनता कालोनी नई मंडी के पीछे की हैं। यह सीएमओ कार्यालय से सेवानिवृत्त कर्मचारी की पत्नी है। इसके अलावा नई बस्ती इकदिल निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति की सप्ताह भर पूर्व इसकी पत्नी भी पॉजिटिव आई थी। एक अन्य व्यक्ति जसवंतनगर के ग्राम भीखनपुर का 55 वर्षीय व्यक्ति है।
विज्ञापन
बसरेहर में शुक्रवार को कोरोना से एक व्यक्ति की मौत के बाद परिजनों सहित 16 लोगों के सैंपल लिए गए। बसरेहर सीएससी प्रभारी डा. विकास यादव ने बताया कि मस्जिद मोहल्ले वाली गली को सील कर दिया गया है। मृतक के परिजनों सहित उनके संपर्क में आए 16 लोगों के सैंपल लिए गए। करीबन 96 घरों को क्वारंटाइन किया गया। इन्हें सख्त हिदायत दी गई है कि घर से न निकलें। न ही किसी के संपर्क में आए। इनकी रिपोर्ट तीन दिन के बाद आएगी।