फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Two more corona infected found in hotspot Siddhaganj

हॉटस्पॉट साबितगंज में दो और कोरोना मरीज मिले

Thu, 28 May 2020 09:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Two more corona infected found in hotspot Siddhaganj
फोटो संख्या 12 होम्योपैथिक दवा वितरण के दौरान मौजूद जेल अधीक्षक राजकिशोर व अन्य चिकित्साधिकारी - फोटो : ETAWHA
शहर के हॉटस्पाट साबितगंज में बुजुर्ग समेत दो और कोरोना मरीज मिले हैं। इसके साथ ही इस मोहल्ले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर पांच और शहर में 19 हो गई है।
विज्ञापन

गुरुवार को मिले बुजुर्ग का छोटा भाई और उसकी पत्नी पहले ही पॉजिटिव हैं। वहीं युवक को बुखार आने पर सैंपल लिया गया था। दोनों मरीजों को जसवंतनगर के कोरोना अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला साबितगंज में निजी अस्पताल में सबसे पहले जिला अस्पताल का वार्ड ब्वाय कोरोना पॉजिटिव निकला था। इसके बाद निजी अस्पताल में एक्स-रे करने वाला युवक पॉजिटिव निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक के परिवार के छह सदस्यों के सैंपल लिए गए थे। दो दिन पहले आई रिपोर्ट में पत्नी पॉजिटिव निकली थी और गुरुवार को एक्स-रे करने वाले युवक के बड़े भाई की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
परिवार में कुल छह सदस्य हैं, जिसमें तीन की रिपोर्ट निगेटिव आई है। गुरुवार को मोहल्ले का 18 वर्षीय एक युवक भी पॉजिटिव निकला है। युवक का मकान एक्स-रे करने वाले युवक के मकान से कुछ ही दूरी पर है।
26 मई को बुखार आने पर परिवार के लोगों ने युवक का जिला अस्पताल में सैंपल कराया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर युवक को जसवंतनगर के कोरोना अस्पताल भेज दिया गया है।
उसके परिवार के सभी चार सदस्यों के भी सैंपल कराए जाएंगे। युवक के घर और गली में सैनिटाइज का छिड़काव भी कराया गया है। पॉजिटिव निकला बुजुर्ग जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में था, उसे भी जसवंतनगर भेजा गया है। एसडीएम सदर सिद्धार्थ ने बताया कि साबितगंज में घर-घर जांच कराई जाएगी।
गांवों के औसत में शहर में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। कबीरगंज, साबितगंज, रामगंज और शाह कमर चार मोहल्ले से खतरनाक स्थिति में पहुंच गए हैं। इन चार मोहल्लों में 14 मरीज मिल चुके हैं।
ये मोहल्ले पास और घनी आबादी वाले हैं। शहर में कुल मरीजों की संख्या 19 हो गई है, जिसमें एक की मौत हो चुकी है। शहर का कोई मरीज अभी तक ठीक नहीं हुआ है।

कोरोना पॉजिटिव मरीजों में आधे से ज्यादा प्रवासी हैं, लेकिन शहर में मिले मरीजों में प्रवासियों का प्रतिशत कम है। शहर में 19 मरीज मिले हैं जिसमें केवल पांच प्रवासी हैं। ग्रामीण क्षेत्र में मिले 26 मरीजों में 22 प्रवासी हैं।
शहर में संक्रमण लोगों की लापरवाही के कारण फैल रहा है। बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन और मास्क न लगाने से दिक्कत बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed