फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Two killed, three injured in road accidents

Etawah News: सड़क हादसों में दो की मौत, तीन घायल

Sun, 05 Nov 2023 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 05 Nov 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Two killed, three injured in road accidents
इटावा। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


पहली घटना फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के बरेली हाईवे पर दतावली नहर पुल के पास हुई। फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के गांव नगला मांधाता निवासी राम किशन (50) पुत्र सुखराम राज मिस्त्री का काम करते थे। शनिवार सुबह अपने घर से काम के लिए निकले थे। जब वह पैदल दतावली नहर पुल के पास पहुंचे तभी तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही के साथ चलाकर उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला। जानकारी होने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और लोगों ने इसकी जानकारी उसके परिवार के लोगों को दी। सूचना मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल राम किशन को जिला अस्पताल लाए जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राम किशन की मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी घटना जसवंत नगर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर कुरसेना के पास हुई। बकेवर थाना क्षेत्र के गांव चंद्र पुरा निवासी सौरभ (30) पुत्र मूलचंद बाइक से अपनी ननिहाल नगला सलहदी गया था। जब वह शनिवार सुबह अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह हाईवे पर कुरसेना के पास पहुंचा तभी सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। जसवंतनगर की ओर से आ रहे ट्रक के नीचे आने से इस हादसे में सौरभ की मौत हो गई जबकि दूसरी बाइक पर सवार उदय पुत्र लाल सिंह निवासी भटपुरा सैफई गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सैफई मेडिकल कॉलेज भिजवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक ढाबे पर काम करता था। तीसरी घटना इकदिल थाना क्षेत्र के नहर पुल के पास हुई जहां साइकिल से जा रहे सियाराम निवासी चितभवन को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गए। बाइक सवार मौके से भाग निकला। कोतवाली क्षेत्र के बल्देव चौराहा के पास वाहन की चपेट में आने से अनिल वर्मा निवासी पक्का बाग घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed