फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Two killed , six injured in road accident

हादसों में दो की मौत छह घायल

Mon, 22 Feb 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Mon, 22 Feb 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Two killed , six injured in road accident
अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गए। इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत रविवार को हाईवे पर गांव पिलखर के पास बाइक से जा रहे चचेरे भाइयों को ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर एक भाई ट्रक के पहिए के नीचे आ गया। जिसे राैंदता हुआ ट्रक निकल गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


दूसरा भाई मामूली रूप से घायल से घायल हो गया। हादसे के बाद लोगों ने जाम लगाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने समझा बुझा कर मामला शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दया। उधर, अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


फिराजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के गांव मुहब्ब्तपुर अहीर निवासी मनोज कुमार (28) पुत्र शंकर लाल यादव अपने चचेरे भाई नरेंद्र कुमार यादव पुत्र अमर सिंह के साथ आलू खुदाई के लिए मजदूर लेने के लिए इकदिल जा रहा था। जैसे ही बाइक गांव पिलखर के समीप पहुंची तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक चला रहा मनोज रोड साइड में जा गिरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनियंत्रित ट्रक का पिछला पहिया उसे राैंदता हुआ निकल गया। जबकि पीछे बैठा नरेंद्र दूसरी साइड में गिरने से मामूली रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। हादसे की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।

लोगों ने हाइवे पर जाम लगाने का प्रयास किया। तभी मौके पर एसओ एसके सिंह पहुंच गए। उन्हाेंने लोगों को समझा बुझा कर मामला शांत कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद करीब आधा घंटे तक हाइवे का यातायात प्रभावित रहा।
दूसरी घटना इकदिल थाना क्षेेत्र के मानिकपुर मोड़ के पास हुई।

जहां बाइक से जा रहे गोविंद पुत्र मनीराम निवासी कीरतपुरा थाना इकदिल व अरुण कुमार पुत्र रामसेवक निवासी सिमार मेहगांव भिण्ड को ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें दोनों घायल हो गए। तीसरी घटना फरु़ॱरखाबाद रोड पर बसरेहर के पास हुई।

जहां ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार प्रदीप पुत्र आशाराम निवासी नगला बरूआ थाना जहानगंज कन्नौज घायल हो गया। चौथी घटना बढ़पुरा थाना क्षेत्र के चकरनगर मार्ग पर गांव नगला जीत के पास हुई। जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से कपिल पुत्र छोटे लाल निवासी नगला फुंदी थाना इकदिल घायल हो गया।

पांचवीं घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन के पास हुई। जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दीपू पुत्र रमेश निवासी सारंगपुरा घायल हो गया। इसके अलावा इकदिल थाना क्षेत्र के गांव कल्याणपुरा के पास बाइक की टक्कर लगने से गुड्डी देवी पत्नी जयवीर घायल हो गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जसवंतनगर कस्बे के मोहल्ला नदी पुल निवासी प्रदीप कुमार (30) पुत्र प्रेमबाबू रविवार को बाइक से जा रहा था। जैसे ही वह उदी मोड चौराहे पर पहुंचा तभी इटावा की ओर से जा रहे बेकाबू ट्रक ने उसे टक्कर मार दी।

इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर में काफी चोटें आई थी वह हेलमेट नहीं लगाए था। हादसे की जानकारी मिलने पर एसओ बढ़पुरा आलोक कुमार राय मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


उधर,  चालक ने ट्रक को भगाने का प्रयास किया लेकिन लोगों ने उसे पकड लिया और उसकी पिटाई कर दी। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को लोगों के चंगुल से मुक्त कराकर अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed