{"_id":"6854eb9d8d7f97b2dadf9371b4031f1a","slug":"two-killed-in-road-accidents-nine-injured-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो की मौत, नौ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो की मौत, नौ लोग घायल
अमर उजाला, इटावा
Updated Tue, 01 Mar 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के अलग-अलग स्थानाें पर हुए सड़क हादसों में मंगलवार को दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि अन्य हादसों में बाइक सवार समेत नौ लोग घायल हो गए। बाइकसवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
चौबिया थाना क्षेत्र में रैपुरा के पास सड़क हादसे में पूजा (21) को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उन्हें पीजीआई में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई। बकेवर थाना क्षेत्र के गांव हविलिया के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सुनीता (48) गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें भी पीजीआई में भर्ती कराया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने शवों का पोस्ट मार्टम कराने के बाद परिजनों को दे दिया। उधर, कोतवाली क्षेत्र के भिंड रोड पर यमुना पुल के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से साइकिल सवार राधा कृष्ण निवासी मेवाती टोला, राज कुमार निवासी शाहग्रान, संतोष कुमार निवासी गाडीपुरा घायल हो गए।
विज्ञापन
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के कचौरा रोड पर राजा का बाग के पास इनोवा की चपेट में आने से बाइक सवार अभिषेक उर्फ बब्लू व अरितिंद्र तोमर निवासी सिंगावली घायल हो गए। बकेवर लखना रोड पर बाइक की चपेट में आने से सुनील निवासी गांधी नगर घायल हो गए।
पक्का बाग के पास तेज रफ्तार राजदूत जुगाड़ ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार अलीश निवासी प्रभू का अड्डा व सत्य नारायण निवासी मुसावली घायल हो गए। इसके आलावा भाटिया पंप के पास बाइक की चपेट में आने साहेब आलम निवासी मडैया शिव नारायण घायल हो गए। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।