फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Two killed by Corona, 15 new infected

कोरोना से महिला की मौत, 15 नए संक्रमित

Sat, 21 Nov 2020 10:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
Two killed by Corona, 15 new infected
इटावा। सैफई कोविड अस्पताल में कोरोना संक्रमित दो लोगों की मौत हो गई। इनमें फिरोजाबाद में चकबंदी अधिकारी के पद पर तैनात व्यक्ति के अलावा एक महिला शामिल है। उधर, शनिवार को दो डाक्टर व एक अधिवक्ता समेत 15 कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

सीडीओ राजा गणपति आर के अनुसार, 48 वर्षीय चकबंदी अधिकारी व्यक्ति बकेवर कस्बे के निवासी थे। उनका परिवार शहर की फ्रेंड्स कॉलोनी में 20 वर्षों से रह रहा था। दीपावली पर वह त्योहार मनाने घर आए थे। हल्के बुखार की शिकायत पर एंटीजन टेस्ट करवाया। रिपोर्ट निगेटिव आने पर वह इटावा शहर में ही प्राइवेट चिकित्सक से इलाज करवा रहे थे। 19 नवंबर को तबियत बिगड़ने पर सैफई की इमरजेंसी में दाखिल करवाया गया। कोविड की जांच में शुक्रवार शाम वह पॉजिटिव निकल आए। इसके बाद उन्हें सैफई कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। आठ घंटे में उनका ऑक्सीजन लेबल इतना गिर गया कि उन्हें चिकित्सकों ने वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया, लेकिन फिर भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। कोरोना प्रोटोकॉल के तहत उनका अंतिम संस्कार यमुना घाट पर कर दिया गया। इससे पहले शुक्रवार की देर रात 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। बताया अब तक जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5186 हो गई है, इनमें से 4955 कोरोना को मात दे चुके हैं जबकि 92 दम तोड़ चुके हैं। सक्रिय केसों की संख्या 140 है।
विज्ञापन

उधर, शनिवार को दो डाक्टर व एक अधिवक्ता समेत 15 कोरोना संक्रमित मिले। इनमें तीन महिलाएं शामिल हैं। शहरी क्षेत्र में तीन संक्रमित मिले। शनिवार को 15 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी। शहर में अशोकनगर में 60 वर्षीय वृद्ध, प्रीत विहार कालोनी में 53 वर्षीय व्यक्ति, अलकापुरी में पेट्रोल पंप के सामने 41 साल के व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले। ग्रामीण क्षेत्रों में सैफई में 32 वर्षीय युवक व 52 वर्षीय व्यक्ति, सीएचसी उदी में 25 व 27 वर्षीय युवक, चितभवन में 45 वर्षीय व्यक्ति, सीएचसी सैफई में 56 वर्षीय व्यक्ति, सैफई मेडिकल कालेज में 26 और 30 वर्षीय महिलाएं, तहसील सैफई में 50 वर्षीय व्यक्ति, भरथना में 33 साल का युवक, सीएचसी जसवंत नगर में 50 वर्षीय व्यक्ति तथा लखना में 30 वर्षीय युवक शामिल रहा। जिले में अब तक 2 लाख 10 हजार 851 लोगों की कोरोना सैंपलिंग हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed