{"_id":"6a11ea93bfd15ad4db029164","slug":"two-inter-district-vehicle-thieves-arrested-knife-and-severed-bike-recovered-etawah-news-c-216-1-etw1005-143232-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: अंतरजनपदीय दो वाहन चोर गिरफ्तार, चाकू व कटी बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: अंतरजनपदीय दो वाहन चोर गिरफ्तार, चाकू व कटी बाइक बरामद
विज्ञापन
फोटो 02 : सैफई पुलिस की गिरफ्त में अंतरजनपदीय दो शातिर वाहन चोर। स्रोत: विभाग
इटावा। सैफई पुलिस ने चेकिंग के दौरान अंतरजनपदीय दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की एक बाइक, एक कटी हुई बाइक के पुर्जे, इंजन, वाहन खोलने के औजार और दो चाकू बरामद हुए हैं। पुलिस ने दोनों शातिर चोरों को जेल भेज दिया है।
थाना सैफई पुलिस शनिवार को संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने हैंवरा बाईपास से सैफई की तरफ जाने वाले तिराहे पर घेराबंदी की। पुलिस ने मौके से दो संदिग्धों को दबोच लिया। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान गौतम निवासी कस्बा कुर्रा पौंदला, मैनपुरी और चंदन निवासी नियामतपुर थाना सकरावा कन्नौज के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल की है।
पुलिस ने बताया कि गिरोह बाइक चोरी करने के बाद उन्हें काटकर उनके हिस्से-पुर्जे अलग कर देता था ताकि पहचान न हो सके। पुलिस ने मौके से मिली एक बाइक एमवी एक्ट में सीज की है। एक अन्य बाइक के खुले हुए हिस्से व इंजन समेत वाहन खोलने के उपकरण बरामद किए हैं। दोनों चोरों के पास से दो चाकू भी मिले हैं। पकड़े गए चोरों के खिलाफ थाना सैफई में पहले से ही धारा 303(2) बीएनएस की प्राथमिकी दर्ज थी। अब चोरी की बाइक की बरामदगी के आधार पर मामले में धारा 317(2) बीएनएस और 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है।