{"_id":"64c95fc47e898153ec097945","slug":"two-innocent-brothers-injured-after-being-hit-by-tractor-trolley-etawha-news-c-216-1-etw1001-1270-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से दो मासूम भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से दो मासूम भाई घायल
Wed, 02 Aug 2023 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Wed, 02 Aug 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
बसरेहर। क्षेत्र के किल्ली रोड पर अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से दो सगे मासूम भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
सोमवार देर शाम सराय मलपुरा गांव निवासी रिंकू दिवाकर के पुत्र रोहित (05) व बादल (06) गांव में किल्ली रोड स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर स्मारक के पास खेल रहे थे। तभी बसरेहर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्मारक के पास बनी पुलिया को तोड़ते हुए दोनों मासूमों को रौंद दिया।
हादसा होने से गांव में खलबली मच गई। हादसे की जानकारी पर पहुंचे परिजन दोनों घायलों को सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि हादसा चालक शराब के नशे में होने की वजह से हुआ है। ट्रॉली मक्का से भरी हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। थानाध्यक्ष बेचन कुमार ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।