{"_id":"696a8e50aa7e2e8a50070148","slug":"two-injured-as-bike-collides-with-moped-due-to-tyre-burst-etawah-news-c-216-1-etw1005-136384-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: टायर फटने से मोपेड से टकराई बाइक, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: टायर फटने से मोपेड से टकराई बाइक, दो घायल
विज्ञापन
बकेवर। गुरुवार देर शाम कस्बा बकेवर और आसपास के इलाकों में हुई अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में कुल छह लोग घायल हो गए। इनमें से गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
औरैया रोड पर व्यासपुरा पराग डेरी के पास एक बाइक और मोपेड की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार राहुल और मोपेड सवार निर्भय गंभीर रूप से घायल हो गए। राहुल के घर लौटते समय बाइक का टायर फटने से हादसा हुआ। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं, लखना रोड पर एक पेट्रोल पंप के पास डीसीएम ने ऑटो को टक्कर मार दी जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर सब्जी के ठेले से जा टकराया। ़़ हादसे में दुकानदार अनुज और मनीष बाल-बाल बच गए। ऑटो चालक मौके से फरार हो गया।
नेशनल हाईवे इटावा-कानपुर मार्ग पर परसूपुरा के पास ओवरटेक करते समय दो बाइकों में भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग घायल हो गए। एक बाइक पर सवार क्लीनिक में कार्यरत रितिक गंभीर रूप से घायल हुए जिन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। दूसरी बाइक पर तेज सिंह, उनकी पत्नी मंजू देवी और परिजन सोनेश्वर रिश्तेदारी में जा रहे थे, वे भी चोटिल हुए। सभी घायलों को 50 शैया अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।