{"_id":"61eee94822d99457cc23d3fa","slug":"two-injured-after-car-overturns-on-expressway-etawah-news-knp677097198","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे पर कार पलटने से दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेसवे पर कार पलटने से दो घायल
विज्ञापन
ताखा (इटावा)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चैनल नंबर 128 कुरखा के पास लखनऊ से आगरा जा रही कार का अचानक एक्सल टूट गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे पर ही पलट गई।
हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और क्रेन बुलाकर हाईवे पर पलटी कार को हटवाकर रास्ता खुलवाया।
आगरा के न्यू आगरा थाना क्षेत्र के निवासी राकेश बंसल का बेटा अंकित बंसल अपने साथी हरी पर्वत थाना क्षेत्र निवासी पन्नालाल के बेटे महेश कुमार के साथ लखनऊ से आगरा जा रहा था।
उनकी गाड़ी का एक्सल टूट गया, जिससे पलट गई। सूचना पर ऊसराहार थाना प्रभारी पहुंचे और घायलों को अस्पताल भिजवाया। एसओ गंगादास गौतम ने बताया कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कार पलटने से घायल हुए दोनों युवकों को मामूली चोटें आई।