फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Two houses robbed of jewelry and cash , including four hundred

दो घरों से जेवर व नकदी समेत चार लाख की लूट

Mon, 14 Dec 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो अमर उजाला, इटावा Updated Mon, 14 Dec 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
Two houses robbed of jewelry and cash , including four hundred

विज्ञापन

जसवंतनगर (इटावा)। कस्बे में रविवार रात कच्छाधारी गिरोह ने जमकर लूटपाट की। करीब दर्जन भर बदमाश दो घरों से जेवर, नकदी और गृहस्थी का सामान समेत चार लाख का माल लूट ले गए। बदमाशों ने एक घर में दंपति का डंडे से सिर फोड़ दिया, जबकि दूसरे घर में परिजनों को पीट कर बांध दिया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वारदात में  बावरिया गिरोह का हाथ होने की आशंका है।
  
कस्बे के रेलमंडी कचौरा रोड मोहल्ला में अखिलेश यादव पत्नी अनीता देवी के साथ रहते हैं। रात करीब दो बजे सीढ़ियों से घर में घुसे बदमाशों ने अंदर से कुंडी तोड़ दी। बदमाशों ने गृहस्वामी अखिलेश यादव और उसकी पत्नी अनीता देवी का डंडा मार कर सिर फोड़ दिया। अलमारी और बक्सों के ताले तोड़कर बदमाश करीब 60 हजार नकद, दो मंगलसूत्र, दो अंगूठी, जंजीर, एक जोड़ा कुंडल, टॉप्स, चांदी की पायल समेत दो लाख के जेवर और नकदी लूट ले गए। घायल दंपति के अनुसार कच्छा पहने 10-12 बदमाश हाथ में

विज्ञापन


डंडे और गुलेल लिए थे।  इससे पूर्व रात करीब 12 बजे लुधपुरा गांव में बदमाश दीनदयाल राठौर के घर
में घुस गए। दीनदयाल, पत्नी विमला देवी और मां राममूर्ति को पीटने के बाद  बदमाशों ने उनके हाथ-पैर बाध दिए।  दीनदयाल के पुत्र शिवम के चिल्लाने पर उसे गोली मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट से विमला देवी बेहोश हो गई। बदमाशों ने बक्सा तोड़कर गहने व 50 हजार रुपये निकाल लिए। यहीं नहीं उन्होनेे विमला देवी का कुंडल, मंगलसूत्र, झुमकी और पायलें भी उतरवा ली। मां राममूर्ति के कुंडल उतरवा लिए गए। बदमाश  नई पैंट, चप्पल और स्कूल का बस्ता तक ले गए। थाना पुलिस के बाद सीओ विनय चौहान ने मौका मुआयना किया।  फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने निशान लिए। कोतवाली इंस्पेक्टर दीपक दुबे ने बताया बदमाशों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed