{"_id":"f2f2e3999fbd79546d63c064b85bd483","slug":"two-houses-robbed-of-half-a-million-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों में पांच लाख का डाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घरों में पांच लाख का डाका
ब्यूरो अमर उजाला, इटावा
Updated Mon, 09 Nov 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डकैतों ने रविवार रात बढ़पुरा थाना क्षेत्र में उदी पुलिस चौकी के पास दो
विज्ञापन
घरों पर धावा बोलकर करीब पांच लाख के नगदी-जेवर लूट लिए। विरोध करने पर छह
लोगों को सरिया और चाकुओं से हमला कर मरणासन्न कर दिया। सभी घायलों को जिला
अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इसके अलावा एक घर से दो लाख का माल चोरी हुआ। परिजनों को इसकी भनक तक नहीं लगी। बदमाश सबसे पहले उदी पुलिस चौकी के पास राजाराम के पुत्र रामकरन के मकान में पीछे से घुसे और करीब दो लाख के नगदी-जेवर समेट ले गए। छत पर सो रहे रामकरन और अन्य परिजनों को इसकी भनक तक नहीं लगी।
दूसरी ओर डकैतों ने प्रेमशंकर के मकान में धावा बोला। आहट से जगे प्रेमशंकर ने विरोध किया तो उन्हें पीटकर अधमरा कर दिया। बचाने आईं प्रेमशंकर की पत्नी पुष्पा देवी और बेटी हेमलता को भी सरिया और चाकुओं से वार कर मरणासन्न कर दिया। इसके बाद नकदी- जेवर समेत करीब ढाई लाख रुपये का माल लूट ले गए।
अस्पताल में भर्ती प्रेमशंकर ने बताया 10-12 डकैतों ने उन पर किसी नशीले पदार्थ का स्प्रे भी किया था। इसके बाद डकैतों ने प्रेमशंकर के पड़ोसी अरविंद भदौरिया उर्फ प्रीतम के मकान में घुसते ही उन्हें पीटकर अधमरा कर दिया। कमरे में सो रही पत्नी सत्यवती और बेटी महिमा को भी सरियों से पीट कर नकदी-जेवर समेत करीब ढाई लाख रुपये का माल लूट ले गए।
डकैत एक घंटे से अधिक समय तक लूटपाट करते रहे, पर पास की ही चौकी में पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा। एसएसपी मंजिल सैनी ने एसओ से वारदातों की जानकारी ली। डकैतों की तलाश में क्राइम ब्रांच की टीम को लगाया गया है।
एसओ रामवीर सिंह ने बताया कि डकैतों का पता लगाया जा रहा है। तहरीर मिलते ही घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।