फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   two,etawah news,recovered,arrest,four bike

दो चोर गिरफ्तार, चोरी की चार बाइकें बरामद

Tue, 15 Jun 2021 10:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
two,etawah news,recovered,arrest,four bike
सैफई (इटावा)। पुलिस ने अंतर जनपदीय वाहन चोर गैंग के दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर चार बाइक, एक बाइक के पार्टस, तमंचा व चाकू बरामद किया है।
विज्ञापन

आरोपी चोरी की बाइक से पार्ट्स निकाल कर उन्हें सस्ते दाम पर बेच देते थे। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने वाहन चोरी की कई घटनाएं कबूल की हैं।
थाना प्रभारी मोहम्मद हामिद सिद्दीकी ने बताया कि सोमवार देर रात अमरसीपुर बंबा के पास से दो शातिर वाहन चोरों को उनकी टीम ने गिरफ्तार किया है।
उनकी निशानदेही पर चोरी की चार बाइक व एक बाइक के खुले पार्ट्स बरामद किए गए हैं। पकड़े गए बकेवर के गांधीनगर निवासी पुष्पेंद्र सविता व फिरोजाबाद के रामगढ़ चनोरा निवासी शिवम शंखवार हैं।
विज्ञापन

इन लोगों ने बंबा के पास ही झाड़ियों में चोरी की बाइकों को छिपाकर रखा था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि इटावा, औरैया, मैनपुरी व आसपास के अन्य जिलों में वह लोग वाहन चोरी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह लोग चोरी के वाहन के पार्ट्स निकाल कर बाइक को बेच देते थे। पुलिस के मुताबिक दोनों शातिरों पर इटावा के बकेवर, वैदपुरा, सैफई व गौतमबुद्ध नगर जिले में लूट, चोरी, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट, गुंडा एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं के 15 मामले दर्ज हैं। मंगलवार को दोपहर बाद पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया। वहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed