{"_id":"6a1c7e22797ac8cddb043203","slug":"two-dead-including-a-woman-in-storm-and-rain-etawah-news-c-12-knp1061-1542893-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: आंधी-पानी में महिला समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: आंधी-पानी में महिला समेत दो की मौत
विज्ञापन
सदर के केशोपुर गांव व भरथना के लालपुर गांव में घटनाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। आंधी-पानी में रविवार की शाम अलग-अलग स्थानों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समेत दो लोगों की मौत हो गई। कई जगह बिजली के खंभे व पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित होने के साथ ही आवागमन प्रभावित हुआ।
सदर के केशोपुर गांव में आंधी-बारिश के दौरान पड़ोसी की पक्की दीवार गिरने से मलबे में दबकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विद्यावती (59) की मौत हुई, जबकि पति घायल हो गए। दो मवेशी भी मलबे में दबकर मर गए। भतीजे मनीष कुमार शाक्य ने बताया कि शाम सात बजे आंधी-बारिश के दौरान उनकी ताई विद्यावती आंगन में थीं। इसी दौरान पड़ोसी की ऊंची पक्की दीवार गिर पड़ी। जिला अस्पताल में डॉक्टर श्याम मोहन ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घायल पति कैलाश बाबू का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। सदर एसडीएम विक्रम राघव ने परिजन को हर संभव मदद का भरोसा दिया।
उधर, भरथना क्षेत्र अंतर्गत लालपुर गांव में तेज हवा व बारिश के दौरान घर की पक्की दीवार गिरने से जाहर सिंह (58) व पत्नी माया देवी (56) दब गए। सीएचसी में चिकित्सकों ने जाहर सिंह को मृत घोषित कर दिया जबकि उनकी पत्नी माया देवी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। (संवाद)