{"_id":"6269883d5616e366a9183997","slug":"two-crore-deficit-budget-passed-no-new-tax-etawah-news-knp6936688199","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो करोड़ के घाटे का बजट पास, कोई नया कर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो करोड़ के घाटे का बजट पास, कोई नया कर नहीं
विज्ञापन
जसवंतनगर (इटावा)। नगर के हर वार्ड में वाटर कूलर लगाने के साथ बंद पड़े हैंडपंप भी रीबोर होंगे। गलियों में सड़कों का भी निर्माण कराया जाएगा। पालिका बोर्ड की बैठक में जनहित के सर्वसम्मति से 19 प्रस्ताव पास किए गए।
नगर पालिका अध्यक्ष सुनील कुमार जौली की अध्यक्षता में हुई बैठक में ईओ रामेंद्र सिंह यादव ने बजट प्रस्तुत किया। दो करोड़ 36 लाख 81 हजार 350 रुपये घाटे का बजट ध्वनि मत से पारित कर दिया गया। न ही कोई नया कर लगाया गया है और न ही कर में वृद्धि ही की गई है।
31 मार्च 2022 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष में आठ करोड़ 91 लाख नौ हजार 910 का व्यय दर्शाया गया है। अगले सत्र में 14 करोड़ 94 लाख 43 हजार 650 रुपये की अनुमानित आय का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
ईओ ने बताया कि 19 प्रस्ताव पास किए गए हैं। बैठक में सभासद के परिजनों बैठने की अनुमति नहीं दी गई। सभासद प्रमोद गुप्ता, राधा देवी गुप्ता, सुमित शुक्ला, शहाबुद्दीन, विनोद कुमार, विमल कुमार जैन, मुनेश कुमार यादव आदि उपस्थित रहे।