{"_id":"6a3d64b8fe9de8b9b404d146","slug":"two-brothers-attacked-with-sticks-and-clubs-while-going-to-tether-a-buffalo-sister-also-beaten-etawah-news-c-216-1-etw1005-144987-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: भैंस बांधने गए दो भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला, बहन को भी पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: भैंस बांधने गए दो भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला, बहन को भी पीटा
विज्ञापन
इटावा। ग्राम हैवरा में सोमवार रात भैंस बांधने गए दो सगे भाइयों पर गांव के ही लोगों ने लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आई उनकी बहन को भी बेरहमी से पीटा गया। लहूलुहान हालत में दोनों भाइयों को सैफई आयुर्विज्ञान विवि में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर चार नामजद और छह आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
ग्राम हैवरा निवासी राजेंद्र प्रसाद ने थाने में तहरीर दी। इसमें बताया कि सोमवार रात करीब 10:40 बजे उनके दो पुत्र बृजेश और विपिन अपने प्लॉट पर भैंस बांधने गए थे। इसी दौरान रंजिश को लेकर गांव के ही शिवम, अरुण और पुजारी, अपने साथी करन निवासी बीना, थाना चौबिया व दो अन्य अज्ञात लोगों के साथ वहां पहुंच गए। आरोपियों ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। जब भाइयों ने विरोध किया, तो हमलावरों ने एक राय होकर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। हमले में दोनों भाइयों के सिर फट गए और वे लहूलुहान होकर गिर पड़े। प्लॉट पर मची चीख-पुकार सुनकर जब राजेंद्र प्रसाद की बेटी रश्मी भाइयों को बचाने के लिए दौड़ी, तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। शोर शराबा सुनकर जब मोहल्ले के अन्य लोग मौके की तरफ दौड़े, तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। परिजनों ने आनन-फानन में घायल बृजेश और विपिन को सैफई में भर्ती कराया। पुलिस ने इस मामले में चार नामजद समेत छह पर प्राथमिकी दर्ज की। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया कि मामले की जांच एसआई नूर मोहम्मद को सौंपी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।