{"_id":"64aef165afb3efeb1a093e59","slug":"two-booked-for-abetment-to-suicide-etawha-news-c-216-1-etw1001-524-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: आत्महत्या के लिए उकसाने में दो पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: आत्महत्या के लिए उकसाने में दो पर मुकदमा दर्ज
Thu, 13 Jul 2023 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Thu, 13 Jul 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
आत्महत्या के लिए उकसाने में दो पर मुकदमा दर्ज
भरथना। छेड़खानी करने पर युवती के आत्महत्या करने के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना पुलिस के कोई कार्रवाई नहीं करने पर पीड़ित मां ने कोर्ट से गुहार लगाई थी।
नगर क्षेत्र की एक महिला ने थाने में दी तहरीर में बताया कि 11 नवंबर 22 को उसकी बेटी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। छह फरवरी को उसकी बेटी की शादी थी। आरोपी नितिन शंखवार निवासी पिपरीपुर भरथना व अभिषेक निवासी कुंअरा भरथना आए दिन महिला की बेटी को परेशान करके उससे नाजायज संबंध बनाना चाहते थे। आरोपियों से परेशान होकर उसने फंदा लगाकर आत्महत्या की। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने नितिन और अभिषेक के खिलाफ हत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है। (संवाद)
..................
पिकअप चालक पर किशोर की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज
भरथना। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 285 व 286 के मध्य तेज रफ्तार अनियंत्रित हुई पिकअप पलटने पर किशोर की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बीते 17 जून को बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे वृंदावन निवासी प्रह्लाद शर्मा के इकलौते पुत्र प्रवीण शर्मा (15) की मौत हो गई वहीं हादसे में घायल नौ लोगों में एक अन्य की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। पिकअप में सवार सभी लोग रासलीला मंडल से जुड़े थे जोकि वृंदावन से गाजीपुर के खडे़श्वर महाराज के यहां कार्यक्रम करने जा रहे थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।(संवाद)