फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Two bikes collided head-on, killing the son of a police officer.

Etawah News: आमने-सामने टकराईं दो बाइकें, दरोगा के बेटे की मौत

Wed, 21 Jan 2026 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Two bikes collided head-on, killing the son of a police officer.
फोटो 36::::अनुज कुमार की फाइल फोटो।
इकदिल (इटावा)। थाना क्षेत्र में हाईवे पर सराय जलाल के पास सोमवार रात दो बाइकें आमने-सामने टकरा गईं। हादसे में घायल दरोगा के बेटे को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां से उसे आयुर्विज्ञान विवि रेफर कर दिया। मंगलवार को युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। युवक अपने भाई की शादी के कार्ड बांटने के लिए निकला था।
विज्ञापन


फ्रेंड्स कॉलोनी के मुलायम नगर निवासी जसवंत सिंह एटा पुलिस लाइन में दरोगा के पद पर तैनात हैं। उनका बेटा अनुज कुमार (23) सोमवार को अपनी बुआ के घर नगला भजू गया था। वहां से वह अपने बड़े भाई अरुण कुमार की शादी के कार्ड बांटकर देर शाम को बाइक से लौट रहा था। उसके साथ ममेरा भाई गुलशन निवासी नसीरपुर बोझा थाना बकेवर भी था।
विज्ञापन

रास्ते में सराय जलाल ओवर ब्रिज की सर्विस रोड के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक उसकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर अनुज के ताऊ के बेटे कन्हैया जो सांसद जितेंद्र दोहरे के चालक हैं मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के बावजूद करीब आधे घंटे तक एंबुलेंस नहीं पहुंचने पर पुलिस घायलों को ऑटो से जिला अस्पताल ले जाने लगी। इस बीच कन्हैया ने कार मंगवाई और दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से डॉक्टर ने उसे आयुर्विज्ञान विवि रेफर कर दिया। यहां मंगलवार को अनुज ने दम तोड़ दिया। वहीं गुलशन को वहीं उपचार दिया गया। अनुज तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था और उसकी दो बहनें भी हैं।



कन्हैया ने बताया कि परिवार में बड़े भाई अरुण कुमार की शादी चार फरवरी को जालौन से तय है। शादी की तैयारियां जोरों पर थीं और घर में खुशी का माहौल था लेकिन इस हादसे ने सारी खुशियों को मातम में बदल दिया। अनुज ने भोपाल से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की थी। अनुज के पिता जसवंत सिंह पीएसी एटा में सब-इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मां राजकुमारी सहित परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed