{"_id":"659065b906b0f7660e0c1a44","slug":"two-bike-riding-students-and-one-girl-injured-in-car-collision-etawha-news-c-216-1-etw1001-7181-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: कार की टक्कर से बाइक सवार दो छात्र व एक छात्रा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: कार की टक्कर से बाइक सवार दो छात्र व एक छात्रा घायल
Sun, 31 Dec 2023 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sun, 31 Dec 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
इटावा। कुनेरा तिराहा के पास कार की टक्कर से बाइक सवार दो छात्र व एक छात्रा घायल हो गए। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस कार को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई।
फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के भरथना चौराहा निवासी अंकुर शाक्य पुत्र अवनीश शाक्य वहीं उसका मित्र श्याम शाक्य पुत्र जवाहर लाल शाक्य निवासी भरथना चौराहा व रौनक पुत्री अखिलेश यादव निवासी तुलसी अड्डा शनिवार शाम बाइक पर सवार होकर सैफई से इटावा की तरफ आ रहे थे। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के कुनेरा तिराहा पर पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं मौका देखकर कार सवार कार छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने तीनों को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।