{"_id":"57ab6d934f1c1b3a1cee51c1","slug":"two-arrested-on-charges-of-possessing-illegal-aslha","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध असलहा रखने के आरोप में दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध असलहा रखने के आरोप में दो गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Wed, 10 Aug 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
जब्त हथियार
- फोटो : अमर उजाला
इटावा। चौबिया व कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान अलग-अलग स्थानों से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उनके पास से अवैध असलहा बरामद हुए। पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन
चौबिया थाने के एसआई विनेश कुमार हमराह फोर्स के साथ अपराधियों की तलाश में गश्त कर रहे थे। जब वह राहिन पुल के पास पहुंचे तभी उन्हें संदिग्ध अवस्था में घुमता एक युवक दिखाई दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने जब उसे टोका तो वह भागने लगा। पुलिस ने दौड़ाकर उसे धर दबोचा। तलाशी में उसके पास से एक रिवाल्वर व कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में उसने अपना नाम शिवम निवासी कुसमरा थाना किशनी बताया।
विज्ञापन
उधर, इसके अलावा कोतवाली के दरोगा सतीश चंद्र यादव ने गश्त के दौरान बेसिक शिक्षा कार्यालय के सामने से अमरेंद्र उर्फ बब्बू निवासी फतेहपुर इटावा को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया।