फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Two and a half years imprisonment for liquor smuggling

Etawah News: शराब की तस्करी में सवा दो साल का कारावास

Thu, 26 Oct 2023 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 26 Oct 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Two and a half years imprisonment for liquor smuggling
इटावा। अवैध शराब की तस्करी व तमंचा रखने के आरोपी को कोर्ट ने दो साल दो महीने 20 दिन की सजा दी है। पुलिस ने आरोपी को नौ साल पहले पकड़ा था।
विज्ञापन

जसवंतनगर कोतवाली के एसआई सत्यवीर अपनी टीम के साथ 20 अप्रैल 2014 को गश्त पर थे। तभी खेड़ा धौलपुर के पास एक खाली खेत में ट्रक व बाइक खड़ी दिखाई दी। रात में एकांत में ट्रक व बाइक खड़ी देखकर पुलिस टीम पहुंची तो वहां मौजूद लोग भाग निकले। पुलिस ने पीछा किया तो एक युवक पास में ही एक घर में घुस गया। पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर युवक को हिरासत में लेकर तलाशी ली। उसके पास से एक तमंचा निकला। उसने अपना नाम इस्लामपुर हमीरपुर का रहने वाला नंद किशोर बताया।

उधर, पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो उसमें से आठ सौ पेटी अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी को जेल भेजा। विवेचना के बाद आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई। मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट नं. दो में हुई। पुलिस की ओर से एडीजीसी मंजू शाक्य ने पैरवी की। न्यायाधीश दिनेश गौर ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आरोप सही माने और आरोपी को दो साल दो महीने व 20 दिन की सजा सुनाई। ढाई हजार रुपये के अर्थदंड की सजा भी सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed