फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   trying to stop loot incedent

‘लूट की वारदातें रोकने पर देंगे जोर’

Mon, 11 Jul 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Mon, 11 Jul 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
trying to stop loot incedent
इटावा एसएसपी के रूप में चार्ज ग्रहण करते एसएसपी एन कोलांचि। - फोटो : अमर उजाला

आगरा जीआरपी से स्थानांतरित होकर आए एन कोलांचि ने सोमवार को जिले के एसएसपी का चार्ज ग्रहण कर लिया। कार्यालय पहुंचने पर उन्हें गार्ड आफ आनर दिया गया। उन्होंने स्टाफ से परिचय प्राप्त किया। कहा कि इस क्षेत्र में लूट की वारदातें ज्यादा होती हैं। इन्हें रोकने का पूरा प्रयास करेंगे।

विज्ञापन


तमिलनाडु के चेन्नई के पास स्थित विलुपुरम जिला निवासी एन कोलांचि  2008 में भारतीय पुलिस सेवा में भर्ती हुए थे। उन्हें यूपी कैडर मिला था। पुलिस सेवा में आने के बाद उनकी पहली पोस्टिंग वाराणसी में एएसपी के पद पर हुई थी। उसके बाद वह कासगंज, सिद्धार्थनगर पीलीभीत और जालौन में एसपी के पद पर काम कर चुके हैं। वह अलीगढ़ और बरेली पीएसी में सेनानायक के पद भी रहे। अभी जीआरपी आगरा में एसपी के पद पर थे।
विज्ञापन


पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि जनता को न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता है। महिलाओं और बच्चों पर होने वाले अत्याचार रोकने का वह पूरा प्रयास करेंगे। सभी के साथ मिलकर अपराध पर रोक लगाने का प्रयास करेंगे। शहर में 19 जून को कार में मिले प्रेमी युगल के शवों के बारे में वह जानकारी करेंगे। इस घटना में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर एएसपी राम किशन यादव, एएसपी क्राइम महात्मा प्रसाद, सीओ चकरनगर कृष्ण कुमार, सीओ जसवंतनगर चंद्रदेव यादव, सीओ सिटी शिवराज सिंह, पीआरओ राधा मोहन द्विवेदी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed