फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   trying to make sendh in bank branch

Etawah News: सेंट्रल बैंक में सेंध लगाने का प्रयास, शोर मचाने पर भागे बदमाश

Sat, 14 Jan 2023 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
trying to make sendh in bank branch
भरथना (इटावा)। गिरधारीपुरा स्थित सेंट्रल बैंक की शाखा में शुक्रवार रात अराजकतत्वों ने सेंध लगाने का प्रयास किया। पड़ोसी ने शोर मचाया तो बदमाश भाग गए।
विज्ञापन

गिरधारीपुरा में मंदिर दानसहाय के पास सेंट्रल बैंक की शाखा है। शुक्रवार रात कुछ लोग बैंक के पीछे की दीवार का प्लास्टर तोड़कर ईंट निकाल रहे थे। इसी बीच बैंक के पास ही रहने वाला युवक बाहर निकला। उसने बैंक में सेंध लगाए जाने की शंका पर शोर मचाया तो भीड़ जमा हो गई। यह देखकर अराजकतत्व भाग गए।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही शाखा के असिस्टेंट मैनेजर सुरेश मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि बैंक के पीछे की जगह खाली पड़ी है। इसमें सेंध लगाने का प्रयास किया गया। पड़ोसी युवक की समझदारी से बड़ी घटना होने से बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर क्षेत्राधिकारी विवेक जावला, एसएसआई जय सिंह, कस्बा चौकी प्रभारी मलोक चंद्र पुलिस बल के साथ पहुंचे और लोगों से पूछताछ की। सीओ ने बैंक के चारों ओर लाइटें और सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed