फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Trying to attack a young man with a gun and sticks

सोते युवक पर तमंचा व लाठी से की हमले की कोशिश

Mon, 06 Jul 2020 06:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
Trying to attack a young man with a gun and sticks
पशुबाड़े में सो रहे युवक पर रविवार रात गांव के ही दो लोग तमंचा और लाठी लेकर हमला करने पहुंच गए। युवक की नींद खुलने पर हो हल्ला मच गया जिससे हमलावर भाग गए। युवक ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के आनेपुर गांव निवासी नीरज चौबे ने महेवा चौकी पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार रात वह पशुबाड़े में सो रहा था।
तभी गांव के दो लोग वहां घुस आए। उनके हाथ में तमंचा और लाठी थी। खटपट की आवाज से नींद खुल गई थी।
युवकों ने उस पर हमला करने की कोशिश की, तो वह चिल्ला उठा। इस पर आसपास के लोग जाग कर आ गए। दोनों हमलावर भाग गए।
रात में ही उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने हमलावर युवकों के घर दबिश दी, पर से नहीं मिले।
नीरज ने बताया कि हमलावर युवक उसके परिवार से रंजिश मानते हैं। इसी वजह से उस पर हमला करने की कोशिश की गई।
उसने जानमाल को खतरा बताया। चौकी प्रभारी नीतेंद्र वशिष्ठ ने कहा कि तहरीर मिल गई है। पुलिस जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed